संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only

चित्र
*UPTET Super 30 - Day 4*   *Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only*   *Topic: बीजगणित + ज्यामिति + भौतिकी + रसायन + जीवविज्ञान* *🔢 Math - 8 MCQs* *1. यदि x + 1/x = 5, तो x² + 1/x² का मान क्या होगा?*   A) 23 B) 25 C) 27 D) 29   *उत्तर: A) 23* | *Trick:* (x+1/x)² = x²+1/x²+2 → 25-2=23 *2. 1 से 100 तक की सभी सम संख्याओं का योग क्या है?*   A) 2500 B) 2550 C) 5050 D) 2450   *उत्तर: B) 2550* | *Trick:* 2+4+...100 = 2(1+2+..50) = 2×1275 *3. एक वृत्त की त्रिज्या 7 सेमी है. इसका क्षेत्रफल क्या होगा? π=22/7*   A) 144 B) 154 C) 164 D) 174   *उत्तर: B) 154* | *Trick:* πr² = 22/7×7×7 = 154 *4. यदि किसी वस्तु को 20% लाभ पर ₹360 में बेचा गया, तो क्रय मूल्य क्या था?*   A) ₹280 B) ₹300 C) ₹320 D) ₹340   *उत्तर: B) ₹300* | *Trick:* 120% = 360 → 100% = 300 *5. √144 + √169 = ?*   A) 23 B) 24 C) 25 D) 26   *उत्तर: C) 25* | *Trick:* 12+13 = 25 *6. एक घन का आयतन 64 cm³ है...

TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: देशभर के लाखों शिक्षकों की बढ़ी धड़कनें

चित्र
राज्य में निश्शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) लागू होने से पूर्व कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की निगाहें सर्वोच्च न्यायालय के ऊपर टिकी हैं। इन शिक्षकों के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण होने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध विभिन्न राज्यों तथा शिक्षक संघों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल पुनर्विचार याचिका पर मंगलवार को कुछ न कुछ आदेश आ सकता है। बताया जाता है कि पुनर्विचार याचिका के तहत संबंधित न्यायाधीश अपने चेंबर में पिटीशन में रखे गए तथ्यों को देखेंगे, जिसके बाद अपने आदेश को बरकरार रखने या सुनवाई करने का अपना निर्णय सुनाएंगे। इसमें याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं को पक्ष रखने की अनुमति नहीं होगी। कोर्ट सुनवाई को तैयार होता है तब ही उसमें अधिवक्ता याचिकाकर्ताओं का पक्ष रख सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष पारित अपने एक आदेश में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त उन प्राथमिक शिक्षकों के लिए भी टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया है, जिनकी सेवा पांच वर्ष से अधिक बची है। इसके लिए शिक्षकों को दो वर्ष का समय दिया गया है। इस अवधि में टेट उत्तीर...

बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक

चित्र
 2.1 बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक बाल विकास में उन सभी परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, जो बालकों में एक विकास अवस्था से दूसरी विकास अवस्था में पदार्पण करते समय होते हैं। इनमें से कुछ परिवर्तन वैयक्तिक होते हैं तथा शेष परिवर्तन सार्वभौमिक होते हैं। बाल विकास में इन परिवर्तनों के कारणों का अध्ययन भी किया जाता है, साथ-ही-साथ यह परिवर्तन कब और किस प्रकार, किन कारकों के द्वारा घटित होते हैं, इसका भी अध्ययन किया जाता है। 2.2 बाल विकास के आधार/कारक बाल विकास के दो मूल आधार हैं- जैविक विकास तथा सामाजिक विकास। जैविक विकास के अन्तर्गत वंशानुक्रम गतिविधियों को शामिल किया जाता है तथा सामाजिक विकास का दायित्व वातावरण पर निर्भर करता है। वंशानुक्रम वंशानुक्रम का सामान्य अर्थ मनुष्य के जन्मजात गुणों से होता है, ये जन्मजात गुण वह अपने माता-पिता से प्राप्त करता है। पीटरसन के अनुसार, "व्यक्ति अपने माता-पिता के माध्यम से पूर्वजों की जो भी विशेषताएँ प्राप्त करता है, उसे वंशानुक्रम कहते हैं।" बालक (मानव) के विकास में वंशानुक्रम आधारभूत आधार होता है; जैसे-लम्बे माता-पिता के...

अधिगम : अर्थ, कारक एवं प्रभावशाली विधियाँ (Learning: Meaning, Factors and Effective Methods)

चित्र
 3.1 अधिगम (सीखना) अधिगम का अर्थ होता है- सीखना। अधिगम एक प्रक्रिया है, जो जीवन-पर्यन्त चलती रहती है एवं जिसके द्वारा हम कुछ ज्ञान अर्जित करते हैं या जिसके द्वारा हमारे व्यवहार में परिवर्तन होता है। अधिगम व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। यह जीवन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक है। सीखना आदतों, ज्ञान एवं अभिवृत्तियों का अर्जन है। इसमें कार्यों को करने के नवीन तरीके सम्मिलित हैं और इसकी शुरुआत व्यक्ति द्वारा किसी भी बाधा को दूर करने अथवा नवीन परिस्थितियों में अपने समायोजन को लेकर होती है। इसके माध्यम से व्यवहार में उत्तरोत्तर परिवर्तन होते रहते हैं तथा यह व्यक्ति को अपने अभिप्राय अथवा लक्ष्य को पाने में समर्थ बनाती है। अधिगम की परिभाषाएँ वुडवर्थ, "नवीन ज्ञान और नवीन प्रतिक्रियाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया सीखने की प्रक्रिया है।" क्रो एण्ड क्रो, "सीखना आदतों, ज्ञान और अभिवृत्तियों का अर्जन है।" गेट्स एवं अन्य, "सीखना अनुभव और प्रशिक्षण के द्वारा व्यवहार में होने वाला सुधारात्मक परिवर्तन है।" हिलगार्ड, "सीखना वह प्रक्रिया है, जिसमें ...

UPTET 2026 सिलेबस

चित्र
UPTET 2026 सिलेबस में दो, 150 मिनट, 150-प्रश्न, नो-नेगेटिव-मार्किंग पेपर शामिल हैं: पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8)। मुख्य विषयों में बाल विकास और शिक्षण शास्त्र, भाषा I (हिंदी), भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), और विशेष विषय (गणित/ईवीएस या सामाजिक विज्ञान) शामिल हैं जो NCERT/UP बोर्ड पाठ्यक्रम पर केंद्रित हैं। UPTET पेपर 1 सिलेबस (प्राइमरी लेवल - कक्षा 1 से 5) पेपर 1 प्राथमिक छात्रों के लिए बाल मनोविज्ञान, बुनियादी विषयों और शिक्षण शास्त्र पर केंद्रित है। बाल विकास और शिक्षण शास्त्र (30 अंक): विकास के चरण, सीखने के सिद्धांत (पियाजे, पावलोव, स्किनर), समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे।  भाषा I (हिंदी) (30 अंक): व्याकरण, समझ, अनदेखे अंश, शब्द निर्माण, वाक्य संरचना, विलोम/समानार्थी शब्द, मुहावरे और शिक्षण शास्त्र। भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) (30 अंक): व्याकरण, संचार कौशल और पढ़ने की समझ। गणित (30 अंक): संख्या प्रणाली, भिन्न, ज्यामिति, माप (समय, भार), डेटा हैंडलिंग और शिक्षण संबंधी मुद्दे। पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) (30 अंक): परिवार, भोजन, आश्रय, पानी, जानवर...

UP TET 2026 : यूपी टीईटी की आवेदन तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को मिली राहत

चित्र
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 के लिए आनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू की गई थी। अब तक 14,58,104 अभ्यर्थियों का आवेदन अब तक 14,58,104 अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराए, जिसमें से 12,80,845 ने प्रक्रिया पूर्ण कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त किया।  इसके सापेक्ष 12,59,173 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अब तक आवेदन किए हैं। इसमें प्राथमिक और उच्च दोनों स्तर की टीईटी के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। क्यों बढ़ाई गई अंतिम तिथि? आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार टीईटी के लिए ओटीआर में सर्वर की समस्या के दृष्टिगत तिथि बढ़ाई गई है।  इस तरह बढ़ी तिथि में आनलाइन पंजीकरण/आवेदन/शुल्क जमा किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई से बढ़ाकर आठ मई कर दी गई है। धीमा सर्वर से अभ्यर्थियों को दिक्कत आई अभी आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निश्चित थी। ऐसे में अंतिम तिथि नजदीक देखते हुए अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन करने ...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र (TIME TABLE), एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाला समय विभाजन चक्र

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?