संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only

चित्र
*UPTET Super 30 - Day 4*   *Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only*   *Topic: बीजगणित + ज्यामिति + भौतिकी + रसायन + जीवविज्ञान* *🔢 Math - 8 MCQs* *1. यदि x + 1/x = 5, तो x² + 1/x² का मान क्या होगा?*   A) 23 B) 25 C) 27 D) 29   *उत्तर: A) 23* | *Trick:* (x+1/x)² = x²+1/x²+2 → 25-2=23 *2. 1 से 100 तक की सभी सम संख्याओं का योग क्या है?*   A) 2500 B) 2550 C) 5050 D) 2450   *उत्तर: B) 2550* | *Trick:* 2+4+...100 = 2(1+2+..50) = 2×1275 *3. एक वृत्त की त्रिज्या 7 सेमी है. इसका क्षेत्रफल क्या होगा? π=22/7*   A) 144 B) 154 C) 164 D) 174   *उत्तर: B) 154* | *Trick:* πr² = 22/7×7×7 = 154 *4. यदि किसी वस्तु को 20% लाभ पर ₹360 में बेचा गया, तो क्रय मूल्य क्या था?*   A) ₹280 B) ₹300 C) ₹320 D) ₹340   *उत्तर: B) ₹300* | *Trick:* 120% = 360 → 100% = 300 *5. √144 + √169 = ?*   A) 23 B) 24 C) 25 D) 26   *उत्तर: C) 25* | *Trick:* 12+13 = 25 *6. एक घन का आयतन 64 cm³ है...

TET For Primary Teachers Good News: इन सभी शिक्षकों के लिए टेट जरूरी नहीं, जानें पूरा नियम, 23 अगस्त 2010 का नियम क्यों है अहम?

चित्र
शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के बीच लंबे समय से एक बड़ा सवाल बना हुआ था—क्या हर शिक्षक के लिए टीईटी (TET) पास करना अनिवार्य है या कुछ मामलों में इससे छूट भी मिल सकती है?  खासकर वे अभ्यर्थी, जिनकी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2010 से पहले शुरू हुई थी, उनके लिए यह मुद्दा काफी महत्वपूर्ण था। अब इस पूरे मामले पर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है। 23 अगस्त 2010 का नियम क्यों है अहम? राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने 23 अगस्त 2010 को एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया था। इस नियम के तहत कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए डीएलएड (D.El.Ed) और कक्षा 6 से 8 तक के लिए बीएड (B.Ed) अनिवार्य किया गया।  इसके साथ ही टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास करना भी जरूरी कर दिया गया। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में शिक्षकों की गुणवत्ता को एक समान बनाए रखना था, ताकि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक ही नियुक्त किए जा सकें। इसके बाद सभी राज्यों को निर्देश दिया गया कि वे इसी नियम के अनुसार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अपनाएं। 2013 के पत्र में मिली बड़ी राहत सितंबर 2013 में जारी एक आधिकारिक...

CTET 2026 Result : सीटीईटी परीक्षा परिणाम Link जानकारी यहां मिलेगी।

चित्र
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी।  7, 8 फरवरी 2026 और 1 मार्च को आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इन कैंडिडेट्स को रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की का भी इंतजार है। रिजल्ट और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी। 7, 8 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च 2026 को जारी हो गई थी। कैंडिडेट्स ने प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट के आधार पर अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कराए थे। उन आपत्तियों के आधार पर ही बोर्ड फाइनल आंसर की और फिर फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार करेगा। सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% (150 में से 90 अंक) प्राप्त करना जरूरी है वहीं, SC/ST/OBC/PwD वर्ग को CBSE नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। *CTET FEB 2026 RESULT OUT. LINK* -   https://ctet.nic.in/

UPTET EXAM 2026: बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक Base of Child Development and Factors Affecting them

चित्र
 बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक        बाल विकास में उन सभी परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, जो बालकों में एक विकास अवस्था से दूसरी विकास अवस्था में पदार्पण करते समय होते हैं। इनमें से कुछ परिवर्तन वैयक्तिक होते हैं तथा शेष परिवर्तन सार्वभौमिक होते हैं। बाल विकास में इन परिवर्तनों के कारणों का अध्ययन भी किया जाता है, साथ-ही-साथ यह परिवर्तन कब और किस प्रकार, किन कारकों के द्वारा घटित होते हैं, इसका भी अध्ययन किया जाता है।   बाल विकास के आधार/कारक                   बाल विकास के दो मूल आधार हैं- जैविक विकास तथा सामाजिक विकास। जैविक विकास के अन्तर्गत वंशानुक्रम गतिविधियों को शामिल किया जाता है तथा सामाजिक विकास का दायित्व वातावरण पर निर्भर करता है। वंशानुक्रम                 वंशानुक्रम का सामान्य अर्थ मनुष्य के जन्मजात गुणों से होता है, ये जन्मजात गुण वह अपने माता-पिता से प्राप्त करता है। पीटरसन के अनुसार, "व्यक्ति अपने माता-पिता के माध्यम से पूर्वजों ...

UPTET Online Form 2026, यूपी टीईटी आवेदन लिंक एक्टिव, फीस, आवेदन तिथि देखें

चित्र
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज, 27 मार्च 2026 से UPTET Online Form 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से UPTET 2026 Registration पूरा कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सतर्क करते हुए बताया है कि “uptet2026.in” एक फर्जी वेबसाइट है, इसलिए केवल आधिकारिक पोर्टल से ही UPTET Application Form 2026 भरें।  आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवार 1 मई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय पर UPTET Exam 2026 के लिए आवेदन अवश्य करें। यूपी टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 डाउनलोड लिंक UPTET Online Form 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 20 मार्च 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते ह...

अभ्यास प्रश्न ( बाल विकास एवं पैडागॉजी )

चित्र
 1. बाल-मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है? (1) सारे बच्चे एक जैसे होते हैं (3) कुछ बच्चे विशिष्ट होते हैं (2) कुछ बच्चे एक जैसे होते हैं (4) प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है 2. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता हैं? (1) बाल्यावस्था (3) किशोरावस्था (2) शैशवावस्था (4) प्रौढ़ावस्था 3. विकास में वृद्धि से तात्पर्य है (1) ज्ञान में वृद्धि (2) संवेग में वृद्धि (3) वजन में वृद्धि (4) आकार, सोच, समझ कौशलों में वृद्धि 4. मानव का विकास निम्न में से किस पर निर्भर होता है? (1) उसकी वृद्धि पर (2) उसके वातावरण पर (3) उसकी बुद्धि पर (4) उसकी वृद्धि तथा वातावरण से मिलने वाली परिपक्वता पर 5. मानसिक परिपक्वता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रयत्नरत रहना सम्बन्धित है (1) किशोरावस्था से (2) प्रौढ़ावस्था से (3) पूर्व बाल्यावस्था से (4) उत्तर बाल्यावस्था से 6. बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है (1) बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन (2) वातावरण का बाल विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन (3) वैयक्तिक विभिन्नताओं का अध्ययन (4) उपरोक्त सभी 7. गामक विकास से हमारा तात्पर्य माँसपे...

UP TET APPLICATION FORM 2026 DETAILED ADVERTISEMENT

चित्र
  For details  https://uptet.upessc.org/otr/info

UP Shiksha Mitra Regularisation News : शिक्षामित्रों जो रेगुलर करने को लेकर कोर्ट का बड़ा आदेश, इस महीनें मिली दूसरी खुशखबरी

चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट से यूपी के शिक्षामित्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में फैसला लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ कहा है कि इस मामले में सरकार तय समय के भीतर विचार करे और उचित निर्णय ले।  लंबे समय से शिक्षामित्र अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर कई बार अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। ऐसे में हाई कोर्ट के इस आदेश को शिक्षामित्रों के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है और इससे हजारों शिक्षामित्रों को नई उम्मीद मिली है। शिक्षामित्रों के मामले में हाई कोर्ट का निर्देश इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह आदेश जागो व श्रीपाल केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर दिया है।  कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने-अपने प्रत्यावेदन तीन सप्ताह के भीतर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दें। इसके बाद अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दो महीने के भीतर इन प्रत्यावेदनों पर विचार करना होगा और शिक्षामित्रों क...

स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन(SSC)में कुल15,130 पदों पर भर्ती, 9 मार्च को खुलेंगे ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो

चित्र
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल15,130 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी चार्ट जारी कर दी हैl जो भी उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं, उनके लिए स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएशट लेवल एग्जामिनेशन के लिए लास्ट वैकेंसी चार्ट जारी कर दिया है. जारी हुए आंकड़ों के अनुासर, कुल 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगीl  बता दें कि यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में की जाएगी.  हर साल बड़ी संख्या में होती है भर्ती  CGL परीक्षा के जरिए हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट लेवल के उम्मीदवारों को नौकरी मिलती है. जारी हुए नोटिस में आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो को मार्च में ओपन किया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को किसी तरह की दुविधा का सामना न करने पड़े इसके लिए आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया हैl   जारी हुई लास्ट वैकेंसी चार्ट के मुताबिक, कुल 15, 130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों क...

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) की तैयारी कैसे करें?

चित्र
UPTET,CTET और अन्य TET परीक्षाओं के लिए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) की तैयारी के लिए सबसे पहले 1-5 और 6-8 कक्षा के सिलेबस को समझें। पियाजेकोहलबर्गऔर वायगोत्स्की के सिद्धांतोंसमावेशी शिक्षाऔर मूल्यांकन लागू पर विशेष ध्यान दें। पिछले वर्षों के पेपर हल करें, NCERT की पुस्तकें पढ़ें और वैचारिक समझ (Conceptual Clarity) पर ध्यान केंद्रित करें। CDP (Child Development and Pedagogy) की तैयारी के लिए मुख्य चरण: सिलेबस को समझें (Syllabus को समझें): बाल विकास के सिद्धांतअनुवांशिकता-पर्यावरणसामाजिकरणऔर पियाजे-कोहलबर्ग-वायगोत्स्की जैसे प्रमुख सिद्धांतों को विस्तार से पढ़ें। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें:समावेशी शिक्षाबाल-संगठनशिक्षाप्रगतिशील शिक्षाऔर मूल्यांकन-आकलन (Assessment) बहुत महत्वपूर्ण हैं। NCERT Books पढ़ें: कक्षा 1 से 8 तक की NCERT Books (नैदानिक ​​मनोविज्ञान और शिक्षण से संबंधित) बाल विकास की नींव मजबूत करती हैं। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें: पिछले 5-10 वर्षों के CTET/TET प्रश्न पत्र हल करना सबसे प्रभावी तरीका है। इससे प्रश्न का नतीजा समझ में आता है। मॉक टेस्ट औ...

अध्याय 1;- बाल विकास : अर्थ, आवश्यकता, क्षेत्र एवं अवस्थाएँ Child Development : Meaning, Necessity, Domain and Stages

चित्र
   1 बाल विकास का अर्थ बाल विकास का सामान्य अर्थ होता है- बालकों का मानसिक व शारीरिक विकास अर्थात् बालकों का सर्वांगीण विकास। बाल विकास शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संज्ञानात्मक, भाषायी तथा धार्मिक आदि रूपों में होता है। बाल विकास का सम्बन्ध गुणात्मक (कार्य कुशलता, ज्ञान, तर्क, नवीन विचारधारा) एवं परिमाणात्मक (लम्बाई में वृद्धि, भार में वृद्धि तथा अन्य) दोनों से है। बाल विकास के अन्तर्गत शिक्षकों को एक निश्चित आयु के सामान्य बालकों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा संवेगात्मक परिपक्वता का ज्ञान होना आवश्यक है, जिससे वे उनकी क्रियाओं को नियन्त्रित करके अपेक्षित दिशा प्रदान कर सकें। रिक के अनुसार,  "विकास एक क्रमिक एवं मन्दगति से चलने वाली प्रक्रिया है।" क्रो एण्ड क्रो के अनुसार , "बाल विकास वह विज्ञान है, जो बालक के व्यवहार का अध्ययन गर्भावस्था से मृत्यु पर्यन्त तक करता है।" हरलॉक के अनुसार , "बाल विकास मनोविज्ञान की वह शाखा है, जो गर्भाधान से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक होने वाले मनुष्य के विकास के विभिन्न अवस्थाओं में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करती है।" 2 बाल ...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र (TIME TABLE), एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाला समय विभाजन चक्र

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?