UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only
UPTET 2026 Hindi Pedagogy के 50 Most Important Questions. भाषा कौशल, शिक्षण विधियां, उपचारात्मक शिक्षण, बहुभाषिकता, NCF 2005, NEP 2020 के नोट्स फ्री PDF.
UPTET me Hindi ke 30 सवाल me se 15 सवाल Pedagogy ke hote hain. Grammar to sab kar lete hain, par Pedagogy me fail ho jate hain.
Aaj 5 topics ke 50 One Liners + 10 MCQ de raha hu. Inhe rat lo, Paper-1 aur Paper-2 dono me 25+ marks pakke.
*1. भाषा शिक्षण के उद्देश्य - 10 Points*
1. *NCF 2005 का नारा:* भाषा बच्चे के विचारों की अभिव्यक्ति का साधन है, सिर्फ व्याकरण नहीं।
2. *भाषा के 4 कौशल:* सुनना > बोलना > पढ़ना > लिखना = LSRW. यही क्रम है।
3. *सुनना:* ग्रहणात्मक कौशल, सबसे पहले विकसित होता है।
4. *बोलना:* अभिव्यक्तात्मक कौशल, घर से सीखकर आता है।
5. *पढ़ना:* अर्थ ग्रहण की प्रक्रिया है, सिर्फ अक्षर जोड़ना नहीं।
6. *लिखना:* सबसे कठिन कौशल, सबसे अंत में आता है।
7. *मातृभाषा का महत्व:* NEP 2020 = Class 5 तक मातृभाषा में पढ़ाई।
8. *बहुभाषिकता:* बच्चे की घर की भाषा को कक्षा में सम्मान दो। NCF 2005
9. *भाषा अर्जन vs अधिगम:* अर्जन = घर मे बिना सिखाये सीखना। अधिगम = स्कूल में नियम से सीखना।
10. *क्रमिक विकास:* बच्चा पहले सुनता है, फिर बोलता है, फिर पढ़ता-लिखता है।
*2. भाषा शिक्षण की विधियां - 10 Points*
11. *सूत्र विधि:* "बादल गरजे" से 'ब' सिखाना। ज्ञात से अज्ञात की ओर।
12. *कहानी विधि:* Class 1-2 के लिए Best. रुचि बनी रहती है।
13. *खेल विधि:* अंत्याक्षरी, बूझो तो जानें से शब्द भंडार बढ़ता है।
14. *परिचर्चा विधि:* Class 6-8 के लिए. तर्क शक्ति बढ़ती है।
15. *आगमन विधि:* उदाहरण से नियम. "राम आया, श्याम आया" → संज्ञा की परिभाषा।
16. *निगमन विधि:* नियम से उदाहरण. पहले संज्ञा की परिभाषा, फिर उदाहरण।
17. *समग्र विधि:* पहले वाक्य, फिर शब्द, फिर अक्षर. Whole to Part.
18. *विश्लेषण विधि:* पहले अक्षर, फिर शब्द, फिर वाक्य. Part to Whole.
19. *व्याकरण-अनुवाद विधि:* सबसे पुरानी, रटने पर जोर. अब फेल है.
20. *संरचनात्मक विधि:* वाक्य के ढांचे सिखाओ. "यह ____ है".
*3. पठन कौशल और लेखन - 10 Points*
21. *सस्वर वाचन:* बोलकर पढ़ना. उच्चारण सुधार के लिए.
22. *मौन वाचन:* मन में पढ़ना. अर्थ ग्रहण के लिए Best. NCF 2005 इसी पर जोर देता है.
23. *गहन पठन:* एक पैराग्राफ को गहराई से समझना.
24. *विस्तृत पठन:* कहानी की किताब पढ़ना, आनंद के लिए.
25. *सुलेख:* सुंदर लिखावट. Class 1-3 मे जरूरी.
26. *श्रुतलेख:* सुनकर लिखना. वर्तनी सुधारता है.
27. *रचनात्मक लेखन:* कहानी, कविता लिखवाना. कल्पना बढ़ती है.
28. *अनुलेख:* देखकर लिखना. शुरुआत में.
29. *पठन अक्षमता:* Dyslexia. अक्षर उल्टे दिखते हैं. B को D पढ़ना.
30. *लेखन अक्षमता:* Dysgraphia. लिखने में कठिनाई.
*4. मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण - 10 Points*
31. *सतत मूल्यांकन:* CCE. रोज चेक करो, सिर्फ Exam नहीं.
32. *उपचारात्मक शिक्षण:* कमजोर बच्चे के लिए अलग से पढ़ाना. कमजोरी पकड़ो → दूर करो.
33. *नैदानिक परीक्षण:* गलती का कारण ढूंढने वाला टेस्ट.
34. *त्रुटि विश्लेषण:* बच्चा 'विद्यालय' को 'विधालय' लिखता है. कारण = 'द्य' की मात्रा में confusion.
35. *उपचार:* 'द्य' वाले 10 शब्द रोज लिखवाओ, चित्र दिखाओ.
36. *प्रश्न पूछने की कला:* खुले प्रश्न पूछो. "कहानी में आपको क्या अच्छा लगा?" बंद प्रश्न नहीं "हां/ना".
37. *पोर्टफोलियो:* बच्चे का पूरे साल का काम एक फाइल में रखना.
38. *समूह कार्य:* कमजोर + तेज बच्चे को एक ग्रुप में. Peer Learning.
39. *TLM:* चार्ट, Flashcard, कठपुतली से पढ़ाना. भाषा में बहुत जरूरी.
40. *भाषा प्रयोगशाला:* सुनने-बोलने का अभ्यास.
*5. NCF 2005, NEP 2020 और बहुभाषिकता - 10 Points*
41. *NCF 2005:* भाषा बोझ न बने. पाठ्यपुस्तक ही सबकुछ नहीं.
42. *त्रिभाषा सूत्र:* हिंदी + अंग्रेजी + 1 क्षेत्रीय भाषा. NEP 2020 ने भी माना.
43. *NEP 2020:* Class 3 तक बच्चे मातृभाषा में ही सीखें और बोलें.
44. *अनुवाद vs भावानुवाद:* भावानुवाद करो. शब्द-दर-शब्द अनुवाद गलत है.
45. *कोड-स्विचिंग:* हिंदी बोलते-बोलते अंग्रेजी शब्द use करना. ये Natural है, रोकना नहीं है.
46. *भाषाई विविधता:* कक्षा में भोजपुरी, अवधी, ब्रज बोलने वाले बच्चे हैं. सबका सम्मान करो.
47. *समावेशी कक्षा:* मूक-बधिर बच्चे के लिए हाव-भाव, चित्र का प्रयोग.
48. *साहित्य:* कविता, कहानी से भाषा सिखाओ. व्याकरण बाद में.
49. *शिक्षक की भूमिका:* Facilitator बनो, Dictator नहीं. बच्चे को बोलने दो.
50. *मूल्यांकन का तरीका:* बच्चे की कॉपी में लाल पेन से काटो मत. "शाबाश, अगली बार 'विद्यालय' ऐसे लिखना" लिखो.
*UPTET मे पूछे जाने वाले 10 MCQ*
1. *"भाषा विचारों की पोशाक है" किसने कहा?*
Ans: सैमुअल जॉनसन
2. *NCF 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का उद्देश्य क्या है?*
Ans: बच्चों को अपनी बात कहने और दूसरों को समझने में सक्षम बनाना
3. *पढ़ने का सही क्रम है:*
Ans: सुनना → बोलना → पढ़ना → लिखना
4. *'Dyslexia' किससे संबंधित है?*
Ans: पठन अक्षमता से
5. *NEP 2020 के अनुसार कितनी कक्षा तक मातृभाषा मे पढ़ाई हो?*
Ans: कम से कम कक्षा 5 तक
6. *कक्षा में बहुभाषिकता का क्या लाभ है?*
Ans: बच्चे की घर की भाषा को सम्मान मिलता है, सीखना आसान होता है
7. *'बादल' शब्द से 'ब' अक्षर सिखाना कौन सी विधि है?*
Ans: सूत्र विधि
8. *उपचारात्मक शिक्षण का पहला चरण क्या है?*
Ans: नैदानिक परीक्षण द्वारा कमजोरी पहचानना
9. *मौन वाचन का मुख्य उद्देश्य क्या है?*
Ans: अर्थ को गहराई से समझना
10. *"ज्ञात से अज्ञात की ओर" किस सिद्धांत पर आधारित है?*
Ans: सूत्र विधि और आगमन विधि
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें