UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only

चित्र
*UPTET Super 30 - Day 4*   *Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only*   *Topic: बीजगणित + ज्यामिति + भौतिकी + रसायन + जीवविज्ञान* *🔢 Math - 8 MCQs* *1. यदि x + 1/x = 5, तो x² + 1/x² का मान क्या होगा?*   A) 23 B) 25 C) 27 D) 29   *उत्तर: A) 23* | *Trick:* (x+1/x)² = x²+1/x²+2 → 25-2=23 *2. 1 से 100 तक की सभी सम संख्याओं का योग क्या है?*   A) 2500 B) 2550 C) 5050 D) 2450   *उत्तर: B) 2550* | *Trick:* 2+4+...100 = 2(1+2+..50) = 2×1275 *3. एक वृत्त की त्रिज्या 7 सेमी है. इसका क्षेत्रफल क्या होगा? π=22/7*   A) 144 B) 154 C) 164 D) 174   *उत्तर: B) 154* | *Trick:* πr² = 22/7×7×7 = 154 *4. यदि किसी वस्तु को 20% लाभ पर ₹360 में बेचा गया, तो क्रय मूल्य क्या था?*   A) ₹280 B) ₹300 C) ₹320 D) ₹340   *उत्तर: B) ₹300* | *Trick:* 120% = 360 → 100% = 300 *5. √144 + √169 = ?*   A) 23 B) 24 C) 25 D) 26   *उत्तर: C) 25* | *Trick:* 12+13 = 25 *6. एक घन का आयतन 64 cm³ है...

UP के शिक्षामित्रों को तीन बड़ी सौगातें, मानदेय वृ्द्धि के साथ कैशलेस मेडिकल और बीमा की सुविधा

 उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब एक लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने मंगलवार को ट्रिपल तोहफा दिया। शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का शुभारंभ करने के साथ ही पांच लाख तक मेडिकल सुविधा और सामाजिक सुरक्षा के तरह पांच से दस लाख तक का जीवन बीमा का उपहार दिया है।

 मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को तत्काल सामाजिक सुरक्षा के लिए बैंकों से बात करने का आदेश भी दिया। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कई शिक्षामित्रों को अपने हाथों से डमी चेक देकर बढ़े हुए मानदेय का वितरण शुरू किया।


मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि

शिक्षामित्रों की सबसे प्रमुख मांग उनके मानदेय को बढ़ाना था। मुख्यमंत्री ने बढ़े हुए मानदेय की प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों ने विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश की बुनियादी शिक्षा को संबल दिया है।

 अब उन्हें पहले की तुलना में अधिक मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्राप्त होगा। इस आर्थिक संबल से शिक्षामित्रों के परिवार की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा और वे अधिक उत्साह के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। शिक्षामित्रों को अब हर महीने 18 हजार रुपए मिलेंगे।

पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के लिए दूसरी बड़ी घोषणा 'कैशलेस मेडिकल सुविधा' के रूप में की है। अब प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को आयुष्मान भारत की तर्ज पर 5 लाख रुपये तक की मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत शिक्षामित्र और उनके आश्रित परिवार के सदस्य सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकेंगे।

सामाजिक सुरक्षा: बीमा कवर का ऐलान

शिक्षामित्रों को तीसरा तोहफा 'सामाजिक सुरक्षा' के तहत दिया गया है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि अब सभी शिक्षामित्रों को जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा का कवर भी मिल सकेगा। किसी अप्रिय घटना या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

सीएम योगी ने कहा कि अब मानदेय सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में देते हैं। एक लाख 43 हजार बहुत अच्छी खासी संख्या है। योगी ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा परिषद किसी बैंक से बात करे और बैंक के माध्यम से यह पैसा शिक्षामित्रों के अकाउंट में जाए। इनके अकाउंट में वह पैसा रहेगा तो बैंक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे देगा। तब किसी भी शिक्षामित्र के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो पांच से दस लाख रुपए तक की बीमा कवर बैंक उपलब्ध करा देगा।

सीएम योगी ने कहा कि यह सुविधा मिलने से एक साथ तीन कवर मिल जाएगा। मानदेय आज से 18 हजार मिलना शुरू हो गया। कैशलेस की पांच लाख तक की सुविधा मिलेगी और सोशल सुरक्षा की प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो कोई भी बैंक आपको यह सुरक्षा देने को तैयार हो जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र (TIME TABLE), एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाला समय विभाजन चक्र

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?