UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only
जीन पियाजे स्विट्जरलैंड के मनोवैज्ञानिक थे। CTET/UPTET में इनके सिद्धांत से 3-4 सवाल पक्का आते हैं।
**पियाजे के अनुसार विकास की 4 अवस्थाएं:**
**1. संवेदी-गामक अवस्था: 0-2 साल**
बच्चा इंद्रियों और क्रियाओं से सीखता है। वस्तु स्थायित्व विकसित होता है। मतलब छुपी हुई चीज भी मौजूद है, ये समझ आता है।
**2. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था: 2-7 साल**
बच्चा भाषा सीखता है पर तर्क नहीं कर पाता। जीववाद होता है - बच्चे को लगता है कुर्सी को भी दर्द होता है। अहंकेंद्रिता होती है - बच्चा सोचता है सब वही देख रहे जो वो देख रहा।
**3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था: 7-11 साल**
तर्क करना शुरू करता है पर ठोस चीजों पर। संरक्षण का नियम समझ आता है। मतलब गिलास लंबा हो या चौड़ा, पानी बराबर रहेगा।
**4. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था: 11 साल से ऊपर**
अमूर्त चिंतन शुरू। "अगर...तो" वाली सोच। परिकल्पना बना सकता है।
**Trick से याद करें: सं-पूर्व-मूर्त-औपचारिक = S-P-M-A**
**UPTET Trick: 0-2-7-11 उम्र याद रखो**
**परीक्षा सवाल:** Q. 5 साल का बच्चा किस अवस्था में है? → पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
📱 FREE DAILY MCQ Chahiye?
👉 Hamare Telegram Se Judo:https://t.me/uptetctet_seemamaam
Subah 8 Baje 10 Sawal Bilkul Free Milenge
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें