UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026* के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप उच्च शिक्षा या पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ाते हैं, तो ये मौका हाथ से न जाने दें।
*📌 जरूरी तारीख*
*आखिरी तारीख: 5 जुलाई 2026*
इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
*🎯 कौन कर सकता है आवेदन?*
1. *श्रेणी-1:* सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक
2. *श्रेणी-2:* पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक
नोट: पूर्व/वर्तमान कुलपति, निदेशक, प्राचार्य भी आवेदन कर सकते हैं। ये स्व-नामांकन आधारित प्रक्रिया है।
*✅ पात्रता क्या है?*
1. कम से कम *5 साल का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव* जरूरी
2. आवेदन करते समय *उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं* होनी चाहिए
*🏅 कितने पुरस्कार मिलेंगे?*
- *उच्च शिक्षा संस्थान:* 25 पुरस्कार
- *पॉलिटेक्निक संस्थान:* 10 पुरस्कार
- *इनाम:* मेडल + प्रमाणपत्र + *50,000 रुपए नकद*
*📝 आवेदन कैसे करें?*
1. वेबसाइट पर जाएं: *www.awards.gov.in*
2. अपनी *करियर प्रोफाइल* अपलोड करें
3. *2-3 मिनट का एक वीडियो क्लिप* बनाएं और उसका *YouTube लिंक* भी देना होगा
*🔍 चयन किस आधार पर होगा?*
1. टीचिंग-लर्निंग इफेक्टिवनेस
2. आउटरीच गतिविधियां
3. रिसर्च एंड इनोवेशन
4. फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
*पुरस्कार वितरण:* 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के दिन
*शिक्षक साथियों, देर मत करिए। अपनी मेहनत का सम्मान पाने का ये सबसे बड़ा मौका है। अभी आवेदन करें!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें