UPTET 2026 : Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only

चित्र
*UPTET Super 30 - Day 4*   *Math + Science के 15 Most Important MCQs | 2nd Paper Only*   *Topic: बीजगणित + ज्यामिति + भौतिकी + रसायन + जीवविज्ञान* *🔢 Math - 8 MCQs* *1. यदि x + 1/x = 5, तो x² + 1/x² का मान क्या होगा?*   A) 23 B) 25 C) 27 D) 29   *उत्तर: A) 23* | *Trick:* (x+1/x)² = x²+1/x²+2 → 25-2=23 *2. 1 से 100 तक की सभी सम संख्याओं का योग क्या है?*   A) 2500 B) 2550 C) 5050 D) 2450   *उत्तर: B) 2550* | *Trick:* 2+4+...100 = 2(1+2+..50) = 2×1275 *3. एक वृत्त की त्रिज्या 7 सेमी है. इसका क्षेत्रफल क्या होगा? π=22/7*   A) 144 B) 154 C) 164 D) 174   *उत्तर: B) 154* | *Trick:* πr² = 22/7×7×7 = 154 *4. यदि किसी वस्तु को 20% लाभ पर ₹360 में बेचा गया, तो क्रय मूल्य क्या था?*   A) ₹280 B) ₹300 C) ₹320 D) ₹340   *उत्तर: B) ₹300* | *Trick:* 120% = 360 → 100% = 300 *5. √144 + √169 = ?*   A) 23 B) 24 C) 25 D) 26   *उत्तर: C) 25* | *Trick:* 12+13 = 25 *6. एक घन का आयतन 64 cm³ है...

सुप्रीम कोर्ट में टीईटी अनिवार्यता पर सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों की चिंता, राहत की उम्मीद कम

 UP के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 1.86 लाख शिक्षकों के सामने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता बड़ी चुनौती बनी हुई है। बुधवार को मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। 

हालांकि सुनवाई के दौरान कोर्ट के सख्त रुख से शिक्षकों की राहत की उम्मीद कमजोर पड़ती दिखी, जिससे लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है।


पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिन शिक्षकों की सेवा पांच वर्ष से अधिक शेष है या जो पदोन्नति चाहते हैं, उनके लिए टीईटी अनिवार्य होगा। कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षक संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों को राहत मिलने की संभावना कम है।

इस बीच शिक्षक कई तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। कई महिला शिक्षकों ने सीटीईटी पास किया है, लेकिन विवाह के बाद सरनेम बदल जाने के कारण उनकी मार्कशीट डिजिलाकर से डाउनलोड नहीं हो पा रही है।

 हाईस्कूल प्रमाणपत्र और आधार या पैन कार्ड में नाम अलग होने से सत्यापन में दिक्कत आ रही है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और जूनियर सहायक अध्यापकों के लिए कौन-सा टीईटी मान्य होगा।

कई शिक्षक जूनियर विद्यालयों में कार्यरत हैं, लेकिन उन्होंने प्राथमिक स्तर का टीईटी पास किया है। ऐसे मामलों में विभाग की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि सरकार को व्यावहारिक समाधान निकालते हुए शिक्षकों और उनके परिवारों के हित में निर्णय लेना चाहिए।

शिक्षक संगठनों ने संशोधन वापस लेने और लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ न्याय करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि शिक्षक पहले से बीएलओ ड्यूटी और जनगणना जैसे कार्यों में व्यस्त हैं। 

ऐसे में टीईटी की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। साथ ही कई संगठनों ने शिक्षकों की मदद के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाकर सिलेबस और अध्ययन सामग्री साझा करना शुरू कर दिया है।

शिक्षक बोले अब आर-पार की लड़ाई का समय

ऑल इंडिया बीटीसी शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना लाखों शिक्षक परिवारों के भविष्य पर संकट खड़ा करने जैसा है। शिक्षकों की नियुक्ति उस समय लागू नियमों के अनुसार हुई थी और 20-25 साल सेवा लेने के बाद उन्हें अयोग्य बताना अन्यायपूर्ण है।

सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठनों से मतभेद भुलाकर एक मंच पर आकर रणनीति बनाकर निर्णायक लड़ाई लड़ने की अपील की। आल इंडिया ज्वाइंट टीचर फेडरेशन के महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि विभाग लगातार प्रशिक्षण देकर शिक्षकों को अपडेट करता है, ऐसे में केवल टीईटी को योग्यता का अंतिम पैमाना नहीं माना जा सकता। इस फैसले से देश भर में 25 लाख परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्राथमिक विद्यालयों ( कक्षा 1 से 5 तक ) का समय विभाजन चक्र (TIME TABLE), एक शिक्षक, दो शिक्षक, तीन शिक्षक, चार शिक्षक व पाँच शिक्षक वाला समय विभाजन चक्र

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?