Author's Purpose in 5 Minutes! 📚 | Persuade, Inform & Entertain (PIE Method) | Praxis Core Reading 5713
*Learning Outcome और Learning Gap: UPTET 2026 के लिए सम्पूर्ण नोट्स + PDF*
*UPTET 2026 Latest News:* NEP 2020 और NIPUN Bharat के बाद *Learning Outcome* CDP का सबसे Hot Topic बन गया है. हर शिफ्ट में 2-3 प्रश्न पक्के आ रहे हैं.
अगर आप UPTET, CTET, DSSSB या KVS की तैयारी कर रहे हैं तो ये टॉपिक बिना पढ़े exam hall मत जाना.
*1. विद्यालयीय पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक का आधार क्या है?*
आप भली भांति अवगत हैं कि विद्यालयीय पाठ्यक्रम का निर्धारण एवं पाठ्यपुस्तकों/कार्यपुस्तिकाओं का निर्माण विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए *निर्धारित दक्षताओं के विकास* को ध्यान में रखकर किया गया है.
शिक्षक पाठ्यपुस्तकों/कार्यपुस्तिका व अन्य शिक्षण सहायक सामग्री के माध्यम से अपनी कक्षा-शिक्षण गतिविधियों को संचालित करते हैं.
लेकिन *सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न ये है:* कक्षा शिक्षण के बाद क्या बच्चे उन दक्षताओं को प्राप्त कर रहे हैं या नहीं? यही से *Learning Outcome* की एंट्री होती है.
*2. Learning Outcome की परिभाषा - UPTET के लिए Word to Word याद करो*
NCERT के अनुसार: *'लर्निंग आउटकम से आशय उन परिणामों (दक्षताओं) से है जो किसी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप अपेक्षित दक्षताओं के प्राप्त होने पर परिलक्षित होते हैं'*.
*सीधी भाषा में:* Chapter पढ़ाने के बाद बच्चे को *क्या आना चाहिए*, यही Learning Outcome है. ये नहीं देखता कि Master Sahab ने कितना पढ़ाया, ये देखता है कि *बच्चे ने कितना सीखा*.
*यह एक 'परिणाम आधारित लक्ष्य' है* जो कि बच्चे की प्रगति का आकलन गुणात्मक तथा संख्यात्मक रूप से करने हेतु अवलोकन बिन्दु प्रदान करता है.
*3. Learning Outcome की 5 मुख्य विशेषताएं - Exam में यहीं से प्रश्न बनता है*
Feature मतलब UPTET Example
**1. दक्षता का मूल्यांकन** बच्चों को क्या आया ये नापता है Class 3 का बच्चा जोड़-घटाव कर पा रहा है या नहीं
**2. शिक्षक को स्वतंत्रता** LO प्राप्त करने के लिए teacher अपनी विधि, TLM, ICT use कर सकता है Math पढ़ाने के लिए कंकड़, abacus, video कुछ भी use कर सकते हो
**3. व्यवहारिक ज्ञान** Kitabi ज्ञान को daily life से जोड़ता है बाजार से सामान लाकर पैसे का हिसाब लगाना
**4. तर्क और चिंतन** रटने पर नहीं, समझने पर जोर "पेड़ क्यों जरूरी हैं" पर बच्चे अपनी सोच बताएं
**5. अभिभावक भी जाने** सिर्फ शिक्षक नहीं, Parents को भी पता चले कि बच्चे को क्या आना चाहिए Report Card में सिर्फ Marks नहीं, Skills लिखी हों
*4. Learning Outcome के उदाहरण - Class 1 से Class 8 तक*
UPTET में Direct Example पूछ लेता है. ये Table रट लो:
*Class 1 Hindi के Learning Outcomes:*
1. बच्चे परिवेशीय ध्वनियों, बोलियों, वाहन, घण्टी आदि की ध्वनियों को पहचानते हैं
2. बच्चे प्रथम एवं अंतिम ध्वनि वाले शब्दों को पहचानते हैं: पग, पर, पल, जग, हल, चल
3. बच्चे वर्ण/अक्षर की आकृति को पहचानते हैं
4. बच्चे वर्णों को जोड़कर अमात्रिक शब्द बनाते एवं पढ़ते हैं: जल, हल, नल, चल, मगर, डगर
5. बच्चे वर्णों एवं अमात्रिक शब्दों को सही बनावट में लिखते हैं
*Class 3 Maths का Best Example:*
राहुल बाजार से सामान लाने जाता है. यदि वह बचे हुए रुपयों का हिसाब सही-सही रख रहा है, तो इसका आशय है कि राहुल जोड़-घटाव की क्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर चुका है. *यही LO है.*
*5. Learning Gap क्या है? 90% बच्चे यहीं फंसते हैं*
*परिभाषा:* बच्चों का *वास्तविक अधिगम स्तर* तथा *कक्षानुरूप अपेक्षित अधिगम स्तर* में जो अंतर होता है, उसे Learning Gap कहते हैं.
*सीधा मतलब:* Class 8 में है, लेकिन Class 5 का Math भी नहीं आता = बड़ा वाला Learning Gap.
*Situation:* आप Class 8 के Math Teacher हो. क्या सभी बच्चों ने Class 7 तक की मूलभूत दक्षताएं प्राप्त कर ली हैं? ज्यादातर शिक्षकों का उत्तर 'ना' में होगा. सरकारी Studies भी यही बताती हैं.
*अब Teacher क्या करे?*
- *Galat:* Syllabus पूरा करने के लिए आंख बंद करके पढ़ाते रहो
- *Sahi:* Learning Gap को कम करने का प्रयास करो
*Problem:* अगर बच्चा वर्ण पहचान नहीं कर पा रहा है तो वह पाठ कैसे पढ़ेगा? अगर एक अंक का जोड़ नहीं आता तो बीजगणित कैसे करेगा?
*6. Marks vs Learning Outcome: सबसे बड़ा अंतर*
*Question:* बच्चा 50 में 40 नंबर लाया. क्या आप बता सकते हो उसे क्या नहीं आता?
*Answer:* नहीं.
अंक आधारित मूल्यांकन हमें बच्चों का *वास्तविक सीख स्तर नहीं बताता*. 70% marks का मतलब ये नहीं कि 70% concept clear है.
*इसलिए NEP 2020 में CCE की जगह Learning Outcome आधारित मूल्यांकन लाया गया.* अब Report Card में Grade + Skills लिखी जाएंगी.
*7. Learning Outcome vs Objective - UPTET का Confusing Question*
Learning Objective Learning Outcome
**Teacher केंद्रित** **Student केंद्रित**
"मैं बच्चों को जोड़ सिखाऊंगा" "बच्चे जोड़ कर पाएंगे"
**Process** बताता है **Product/Result** बताता है
Chapter शुरू होने से पहले बनता है Chapter खत्म होने के बाद नापा जाता है
*8. UPTET 2026 के लिए 20 Most Expected MCQ*
*Q1. लर्निंग आउटकम का संबंध किससे है?*
A. शिक्षण विधि B. अर्जित दक्षता C. पाठ्यपुस्तक D. गृहकार्य *Ans: B*
*Q2. "बच्चे वर्णों को जोड़कर अमात्रिक शब्द बनाते हैं" यह किस कक्षा का LO है?*
A. Class 2 B. Class 1 C. Class 3 D. KG *Ans: B*
*Q3. Learning Gap का अर्थ है:*
A. दो बच्चों के बीच अंतर B. वास्तविक व अपेक्षित स्तर में अंतर C. स्कूल न आना D. फीस न देना *Ans: B*
*Q4. राहुल बाजार से सामान लाकर सही हिसाब रखता है. यह किसका उदाहरण है?*
A. Learning Gap B. रटने का C. Learning Outcome D. CCE *Ans: C*
*Q5. LO प्राप्त करने के लिए शिक्षक किसका प्रयोग कर सकता है?*
A. केवल Textbook B. केवल Blackboard C. नवाचार एवं ICT D. केवल व्याख्यान *Ans: C*
*...[बाकी 15 MCQ PDF में]...*
*9. FAQs - जो Exam में पूछे जाते हैं*
*Q1. क्या Learning Outcome और CCE एक है?*
नहीं. CCE प्रक्रिया है, LO परिणाम है. CCE के अंदर LO को नापा जाता है.
*Q2. NIPUN Bharat का LO से क्या संबंध है?*
NIPUN Bharat का लक्ष्य है Class 3 तक सभी बच्चे FLN यानी Foundational Literacy Numeracy के Learning Outcome achieve कर लें.
*Q3. क्या LO सिर्फ सरकारी स्कूल के लिए है?*
नहीं. CBSE, ICSE सभी बोर्ड NEP 2020 के तहत LO लागू कर रहे हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें