Science uptet: सुपर 30 Day 2: प्रकाश, ध्वनि और ऊष्मा

सुपर 30 Day 6: प्रकाश, ध्वनि और ऊष्मा

आज के टॉपिक: प्रकाश का परावर्तन-अपवर्तन, दर्पण-लेंस, ध्वनि की विशेषताएं, ऊष्मा का संचरण - UPTET में 6-8 प्रश्न यहीं से



1. प्रकाश: परावर्तन के नियम

नियम 1: आपतन कोण = परावर्तन कोण ∠i = ∠r
नियम 2: आपतित किरण, परावर्तित किरण और अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं
उपयोग: समतल दर्पण, पेरिस्कोप, कैलीडोस्कोप

2. गोलीय दर्पण और लेंस - Short Trick

प्रकारप्रतिबिंबउपयोग
अवतल दर्पणवास्तविक/आभासी, बड़ादाढ़ी बनाने वाला, टॉर्च, डॉक्टर
उत्तल दर्पणहमेशा आभासी, छोटा, सीधागाड़ी का Side Mirror
उत्तल लेंसवास्तविक/आभासी, बड़ाआवर्धक लेंस, कैमरा, आँख
अवतल लेंसहमेशा आभासी, छोटा, सीधानिकट दृष्टि दोष का चश्मा

जरूरी Formula: ध्वनि और ऊष्मा

1. ध्वनि का वेग: वायु में 0°C पर 332 m/s. ठोस > द्रव > गैस में वेग
2. आवृत्ति का मात्रक: हर्ट्ज Hz. मानव 20 Hz से 20,000 Hz सुन सकता है
3. ऊष्मा संचरण: चालन-ठोस, संवहन-द्रव/गैस, विकिरण-निर्वात में भी

15 Important MCQs - UPTET Previous Year Based

1. इंद्रधनुष बनने का मुख्य कारण है?
a) परावर्तन b) अपवर्तन c) वर्ण विक्षेपण d) विवर्तन
उत्तर: c) वर्ण विक्षेपण - प्रकाश का 7 रंगों में बंटना

2. समतल दर्पण में बना प्रतिबिंब होता है?
a) वास्तविक, उल्टा b) आभासी, सीधा c) आभासी, उल्टा d) वास्तविक, सीधा
उत्तर: b) आभासी, सीधा - पार्श्व उल्टा होता है

3. गाड़ी के Side Mirror में कौन सा दर्पण प्रयोग होता है?
a) समतल b) अवतल c) उत्तल d) कोई नहीं
उत्तर: c) उत्तल - छोटा प्रतिबिंब, ज्यादा क्षेत्र दिखता है

4. दाढ़ी बनाने में कौन सा दर्पण प्रयोग करते हैं?
a) समतल b) अवतल c) उत्तल d) बेलनाकार
उत्तर: b) अवतल - बड़ा व सीधा प्रतिबिंब

5. मानव आँख में लेंस होता है?
a) अवतल b) उत्तल c) बेलनाकार d) समतल
उत्तर: b) उत्तल - अभिसारी लेंस

6. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए चश्मा लगता है?
a) उत्तल लेंस b) अवतल लेंस c) बेलनाकार लेंस d) समतल
उत्तर: b) अवतल लेंस - अपसारी लेंस

7. ध्वनि का वेग सबसे अधिक होता है?
a) वायु में b) पानी में c) लोहे में d) निर्वात में
उत्तर: c) लोहे में - ठोस में सबसे तेज

8. 0°C पर वायु में ध्वनि का वेग है?
a) 300 m/s b) 332 m/s c) 340 m/s d) 350 m/s
उत्तर: b) 332 m/s

9. मानव कान कितनी आवृत्ति तक सुन सकता है?
a) 10-10,000 Hz b) 20-20,000 Hz c) 50-50,000 Hz d) 0-1,00,000 Hz
उत्तर: b) 20-20,000 Hz - श्रव्य परास

10. ध्वनि निर्वात में क्यों नहीं चल सकती?
a) गुरुत्व नहीं b) माध्यम नहीं c) प्रकाश तेज d) ऊर्जा नहीं
उत्तर: b) माध्यम नहीं - ध्वनि को माध्यम चाहिए

11. सूर्य से ऊष्मा पृथ्वी तक कैसे आती है?
a) चालन b) संवहन c) विकिरण d) तीनों
उत्तर: c) विकिरण - निर्वात में केवल विकिरण

12. बर्तन का हैंडल प्लास्टिक का क्यों होता है?
a) सस्ता b) हल्का c) ऊष्मा का कुचालक d) सुंदर
उत्तर: c) ऊष्मा का कुचालक - हाथ न जले

13. प्रकाश का वेग कितना है?
a) 3×10⁵ m/s b) 3×10⁸ m/s c) 3×10⁶ m/s d) 3×10¹⁰ m/s
उत्तर: b) 3×10⁸ m/s - निर्वात में

14. पानी से भरे गिलास में पेंसिल टेढ़ी क्यों दिखती है?
a) परावर्तन b) अपवर्तन c) विक्षेपण d) विवर्तन
उत्तर: b) अपवर्तन - प्रकाश का मुड़ना

15. प्रिज्म से गुजरने पर सफेद प्रकाश के 7 रंगों में बंटने को कहते हैं?
a) परावर्तन b) अपवर्तन c) वर्ण विक्षेपण d) प्रकीर्णन
उत्तर: c) वर्ण विक्षेपण - VIBGYOR

UPTET Exam Tip: प्रकाश वाले Chapter से 3-4 प्रश्न पक्के आते हैं. दर्पण-लेंस के उपयोग और ध्वनि का वेग रट लो. 'ठोस > द्रव > गैस' ये क्रम याद रखो.

टिप्पणियाँ