UPTET 2026 EVS: पर्यावरण अध्ययन - भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता | 50 MCQ PDF

 

UPTET 2026 EVS Update: EVS Paper-1 में 30 सवाल आते हैं। "भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता" से हर साल 4-5 सवाल पक्के पूछे जाते हैं। NCERT Class 3-5 का ये topic पूरा cover कर लो।

1. भोजन के स्रोत - हम खाना कहाँ से पाते हैं?

भोजन के 2 मुख्य स्रोत हैं:

स्रोत क्या मिलता है? उदाहरण
1. पौधे अनाज, दाल, फल, सब्जी, तेल गेहूँ, चावल, आम, आलू, सरसों
2. जंतु दूध, अंडा, मांस, शहद गाय का दूध, मुर्गी का अंडा, मछली


भोजन के घटक - शरीर को क्या-क्या चाहिए?

Trick: "कवि प्र वि ख र"

  1. कार्बोहाइड्रेट: ऊर्जा देते हैं - रोटी, चावल, आलू, चीनी
  2. वसा: ऊर्जा का भंडार - घी, तेल, मक्खन, बादाम
  3. प्रोटीन: शरीर बनाते हैं - दाल, अंडा, पनीर, मांस, सोयाबीन
  4. विटामिन: रोगों से बचाते हैं - फल, हरी सब्जी, दूध
  5. खनिज लवण: हड्डी-दांत मजबूत - दूध, पालक, नमक
  6. रफेज/रेशा: पेट साफ रखता है - सलाद, छिलके वाली दाल, फल
  7. जल: शरीर का 70% हिस्सा - सभी कामों के लिए जरूरी

2. संतुलित आहार किसे कहते हैं?

परिभाषा: वह भोजन जिसमें सभी पोषक तत्व सही मात्रा में हों, उसे संतुलित आहार कहते हैं।
मिड-डे मील क्यों दिया जाता है? बच्चों को संतुलित आहार मिले + स्कूल में उपस्थिति बढ़े।

कुपोषण के रोग - UPTET में नाम पूछते हैं

कमी रोग लक्षण
प्रोटीन क्वाशियोरकोर, मैरास्मस पेट फूलना, सूखा शरीर
विटामिन A रतौंधी रात में कम दिखना
विटामिन C स्कर्वी मसूड़ों से खून आना
विटामिन D रिकेट्स/सूखा रोग हड्डी टेढ़ी होना
आयरन एनीमिया खून की कमी, कमजोरी
आयोडीन घेंघा गला फूलना

3. स्वच्छता और स्वास्थ्य - स्वस्थ रहने के नियम

व्यक्तिगत स्वच्छता: रोज नहाना, दांत साफ करना, नाखून काटना, हाथ धोना
भोजन से पहले हाथ क्यों धोएं? कीटाणु पेट में जाकर दस्त, हैजा, टाइफाइड करते हैं।

संचारी रोग vs गैर-संचारी रोग

1. संचारी रोग: एक से दूसरे में फैलते हैं - सर्दी, खांसी, मलेरिया, डेंगू, TB, कोविड
2. गैर-संचारी रोग: नहीं फैलते - मधुमेह, कैंसर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग

जल जनित रोग - गंदे पानी से होते हैं

हैजा, पीलिया, टाइफाइड, दस्त - बचाव: पानी उबालकर पियो, क्लोरीन की गोली डालो

4. UPTET 2026 के लिए 10 जरूरी MCQ

Q1. शरीर को ऊर्जा सबसे ज्यादा किससे मिलती है?
A. प्रोटीन B. विटामिन C. कार्बोहाइड्रेट D. खनिज उत्तर: C

Q2. रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
A. विटामिन A B. विटामिन B C. विटामिन C D. विटामिन D उत्तर: A

Q3. मिड-डे मील योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. सिर्फ खाना देना B. कुपोषण दूर करना + उपस्थिति बढ़ाना C. पैसे बचाना D. शिक्षक की मदद उत्तर: B

Q4. घेंघा रोग किसकी कमी से होता है?
A. आयरन B. कैल्शियम C. आयोडीन D. प्रोटीन उत्तर: C

Q5. निम्न में से जल जनित रोग कौन सा नहीं है?
A. हैजा B. टाइफाइड C. मलेरिया D. पीलिया उत्तर: C - मलेरिया मच्छर से होता है

Q6. शरीर निर्माण करने वाला पोषक तत्व कौन सा है?
A. कार्बोहाइड्रेट B. वसा C. प्रोटीन D. जल उत्तर: C

Q7. विटामिन D की कमी से कौन सा रोग होता है?
A. स्कर्वी B. रतौंधी C. रिकेट्स D. एनीमिया उत्तर: C

Q8. ORS घोल किस बीमारी में दिया जाता है?
A. बुखार B. दस्त/डिहाइड्रेशन C. खांसी D. सिरदर्द उत्तर: B

Q9. शहद हमें किससे प्राप्त होता है?
A. पौधे से B. जंतु से C. खनिज से D. जल से उत्तर: B - मधुमक्खी जंतु है

Q10. भोजन को पचाने में मदद करता है?
A. विटामिन B. खनिज C. रफेज D. वसा उत्तर: C

EVS भोजन-स्वास्थ्य चार्ट + 50 MCQ PDF के लिए Telegram Join करें

नोट: EVS में "क्यों" वाले सवाल ज्यादा आते हैं। कारण जरूर याद करो। NCERT Class 5 की किताब देख लेना।

टिप्पणियाँ