UPTET Hindi Sanskrit Revision 2026: Top 15 MCQs for Paper 2 | Pedagogy Notes

चित्र
UPTET Hindi + Sanskrit Revision 2026 Top 15 MCQs for Paper 2 with Pedagogy नोट: UPTET Paper 2 में भाषा-1 और भाषा-2 में हिंदी/संस्कृत के 30+30 प्रश्न आते हैं. हर भाषा में 15 Content + 15 Pedagogy. ये 15 MCQs व्याकरण, साहित्य और NEP 2020 से सबसे ज्यादा Repeat होते हैं. भाषा का उद्देश्य 'भावों की अभिव्यक्ति' है. हिंदी - व्याकरण + साहित्य MCQs Q1. 'परोपकार' शब्द में कौन-सा समास है? A) द्विगु समास B) तत्पुरुष समास C) द्वंद्व समास D) बहुव्रीहि समास उत्तर देखें सही उत्तर: B) तत्पुरुष समास Explanation: पर + उपकार = पर के लिए उपकार. यहाँ 'के लिए' का लोप है. इसलिए तत्पुरुष. UPTET में समास से 2 प्रश्न पक्के. Q2. 'कामायनी' महाकाव्य के रचयिता कौन हैं? A) मैथिलीशरण गुप्त B) जयशंकर प्रसाद C) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' D) महादेवी वर्मा उत्तर देखें सही उत्तर: B) जयशंकर प्रसाद Trick: छायावाद के 4 स्तंभ: प्रसाद, पंत, निराला, महादेवी. कामायनी = प्रसाद, साकेत = गुप्त. Q3. 'जो पढ़ता है वही बढ़ता है' - वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है...

प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक एवं शिक्षामित्र होंगे प्रशिक्षित, पढ़े विस्तृत जानकारी

कुशीनगर:  प्री-प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए जिले के कक्षा पांच तक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व शिक्षामित्रों को


प्रशिक्षित किया जायेगा निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी वार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उन्हें ट्रेंड किया जायेगा। इन्हें प्रशिक्षित करने के लिए जिले में तैनात सभी 70 एआरपी को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। फरवरी के प्रथम सप्ताह से बीआरसी पर प्रशिक्षण शुरू होगा।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों में बुनियादी भाषा व गणित में कौशल विकास के लिए प्राथमिक विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों को फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी एफएलएन अधारित प्रशिक्षण दिया जायेगा।

 मिशन प्रेरणा के द्वितीय चरण के निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

 प्रत्येक ब्लॉक में 2 से 3 बैच बनाकर प्रशिक्षित किया जायेगा। चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को भोजन व नास्ता के साथ प्रशिक्षण में सहायक सामग्री प्रदान की जायेगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

जिले के प्राथमिक स्तर के 6200 शिक्षक व 2300 शिक्षामित्रों को बैचवार प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्हें प्रशिक्षित करने का काम जिले में तैनात सभी 70 एआरपी करेंगे। 

प्रशिक्षण के दौरान कमरों में लाइट के साथ हवा आदि ख्याल रखा जायेगा तथा एक बैच में कमरे की क्षमता के मुताबिक 20 से 40 शिक्षकों को शामिल किया जायेगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सत्येंद्र मौर्य ने बताया कि ब्लॉकवार प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार हो गई है।

 टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर फरवरी के प्रथम सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू कर दिया जायेगा। इसमें कक्षा एक से पांच तक के सभी शिक्षक व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित किया जायेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गणित सीखने-सिखाने का सही क्रम क्या होना चाहिए?

गणित में जोड़ शिक्षण के तरीके और गतिविधियां, देखें गतिविधियों के माध्यम से