UPTET EXAM 2026: बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक Base of Child Development and Factors Affecting them

 बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक

       बाल विकास में उन सभी परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, जो बालकों में एक विकास अवस्था से दूसरी विकास अवस्था में पदार्पण करते समय होते हैं। इनमें से कुछ परिवर्तन वैयक्तिक होते हैं तथा शेष परिवर्तन सार्वभौमिक होते हैं।



बाल विकास में इन परिवर्तनों के कारणों का अध्ययन भी किया जाता है, साथ-ही-साथ यह परिवर्तन कब और किस प्रकार, किन कारकों के द्वारा घटित होते हैं, इसका भी अध्ययन किया जाता है।

 बाल विकास के आधार/कारक

                  बाल विकास के दो मूल आधार हैं- जैविक विकास तथा सामाजिक विकास। जैविक विकास के अन्तर्गत वंशानुक्रम गतिविधियों को शामिल किया जाता है तथा सामाजिक विकास का दायित्व वातावरण पर निर्भर करता है।

वंशानुक्रम

                वंशानुक्रम का सामान्य अर्थ मनुष्य के जन्मजात गुणों से होता है, ये जन्मजात गुण वह अपने माता-पिता से प्राप्त करता है।

पीटरसन के अनुसार, "व्यक्ति अपने माता-पिता के माध्यम से पूर्वजों की जो भी विशेषताएँ प्राप्त करता है, उसे वंशानुक्रम कहते हैं।"

बालक (मानव) के विकास में वंशानुक्रम आधारभूत आधार होता है; जैसे-लम्बे माता-पिता के प्रायः लम्बे बच्चे होते हैं, छोटे कद के माता-पिता के प्रायः छोटे कद के बच्चे पैदा होते हैं। बुद्धिमान माता-पिता के प्रायः बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं और कम बुद्धि के माता-पिता के प्रायः कम बुद्धि के बच्चे पैदा होते हैं।

अतः वंशानुक्रम बाल विकास का जैविक आधार है।

वातावरण

         वातावरण में वे सभी तत्त्व आते हैं, जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरम्भकरने के समय से प्रभावित किया है।

वातावरण के दो प्रमुख क्षेत्रों का बाल विकास पर प्रभाव पड़ता है-एक प्रकृति और दूसरा समाज अर्थात् प्राकृतिक वातावरण से तात्पर्य स्थान

विशेष की प्राकृतिक विशेषताओं नदी, पहाड़, वायु, तापमान, अवस्थिति आदि से होता है। सामाजिक वातावरण से तात्पर्य व्यक्ति विशेष की उन पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं राजनैतिक परिस्थितियों जिनमें वह रहता है, से होता है।

बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक

              बालक का विकास मूल रूप से उसके वंशानुक्रम और पर्यावरण पर निर्भर करता है। इसलिए विकास के कारकों को दो भागों में विभाजित किया जाता है- वंशानुक्रमीय कारक और पर्यावरणीय कारक।

वंशानुक्रमीय कारक

बालक के विकास के निम्न प्रमुख वंशानुक्रमीय कारक होते हैं

पारिवारिक कारक

             बालक का विकास वंशानुक्रम (Heredity) में उपलब्ध गुण एवं क्षमताओं पर निर्भर रहता है। गर्भधारण करने के साथ ही बालक में पैतृक कोषों का विकास आरम्भ हो जाता है तथा यहीं से बालक की बुद्धि एवं विकास की सीमाएँ सुनिश्चित हो जाती हैं।

ये पैतृक गुण पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तान्तरित होते रहते हैं। बालक के कद, आकृति, बुद्धि, चरित्र आदि को भी वंशानुक्रम सम्बन्धी विशेषताएँ प्रभावित करती हैं।

लिंग

                बालकों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में लिंग भेद का प्रभाव भी पड़ता है। जन्म के समय बालकों का आकार बड़ा होता है। किन्तु बाद में बालिकाओं में शारीरिक विकास की गति तीव्र होती है।

इसी प्रकार बालिकाओं में मानसिक एवं यौन परिपक्वता बालकों से पहले आ जाती है।

अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ

              बालक के शरीर में अनेक अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ होती हैं, जिनमें से विशेष प्रकार के रस का स्राव होता है। यही रस बालक के विकास को प्रभावित करता है।

यदि ये ग्रन्थियाँ रस का स्राव ठीक प्रकार से न करें, तो बालक का विकास अवरुद्ध हो जाता है। उदाहरण के लिए एड्रीनल ग्रन्थि से स्रावित रस (थाइरॉक्सिन) बालक के कद को प्रभावित करता है। इसके स्रावित न होने पर बालक बौना रह जाता है।

बुद्धि

           मनोवैज्ञानिकों ने अपने अध्ययनों के आधार पर निश्चित किया है कि कुशाग्रबुद्धि वाले बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास मन्दबुद्धि वालों की अपेक्षा अधिक तेज गति से होता है।

कुशाग्रबुद्धि बालक शीघ्र बोलने एवं चलने लगते हैं। प्रतिभाशाली बालक 11 माह में, सामान्य बुद्धि बालक 16 माह की आयु में और मन्द बुद्धि बालक 24 माह की आयु में बोलना सीखता है।


गर्भावस्था के दौरान माता का स्वास्थ्य एवं परिवेश

          गर्भावस्था में माता को अच्छा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह इसलिए दी जाती है कि उससे न केवल गर्भ के अन्दर बालक के विकास पर असर पड़ता है, बल्कि आगे के विकास की बुनियाद भी मजबूत होती है।

शारीरिक गुण

          जो बालक जन्म से ही दुबले-पतले, कमजोर, बीमार तथा किसी प्रकार की शारीरिक समस्या से पीड़ित रहते हैं, उनकी तुलना में सामान्य एवं स्वस्थ बच्चे का विकास अधिक होना स्वाभाविक ही है।

शारीरिक कमियों का स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि वृद्धि एवं विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।


पर्यावरणीय कारक

            बालक के विकास के निम्न प्रमुख पर्यावरणीय कारक होते हैं


1. सामाजिक कारक मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए उस पर समाज का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। सामाजिक व्यवस्था, रहन-सहन, परम्पराएँ, धार्मिक कृत्य, रीति-रिवाज, पारस्परिक अन्तःक्रिया और सम्बन्ध आदि बहुत-से तत्व हैं, जो मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, एवं बौद्धिक विकास को किसी-न-किसी रूप से अवश्य प्रभावित करते हैं।


2. जीवन की घटनाएँ जीवन की घटनाओं का भी बालक के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यदि बालक के साथ अच्छा व्यवहार हुआ है, तो उसके विकास की गति सही होगी अन्यथा उसके विकास पर प्रतिकूल हो, वह माँ के प्यार से वंचित हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उसका प्रभाव पडेगा। जिस बच्चे को उसकी माता ने बचपन में ही छोड दिया सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है।

3. भौतिक वातावरण बालक का जन्म किस परिवेश में हुआ, वह किस परिवेश में किन लोगों के साथ रह रहा है? इन सबका प्रभाव उसके विकास पर पड़ता है। परिवेश की कमियों, प्रदूषणों, भौतिक सुविधाओं का अभाव इत्यादि कारणों से भी बालक का विकास प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है।


4. सामाजिक-आर्थिक स्थिति बालक के परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का प्रभाव भी उसके विकास पर पड़ता है। निर्धन परिवार के बच्चे को विकास के अधिक अवसर उपलब्ध नहीं होते। अच्छे विद्यालय में पढ़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने आदि का अवसर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नहीं मिलता, इसके कारण उनका विकास सन्तुलित नहीं होता। शहर के अमीर बच्चों को गाँवों के गरीब बच्चों की तुलना में बेहतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण मिलता है, जिसके कारण उनका मानसिक एवं सामाजिक विकास स्वाभाविक रूप से अधिक होता है।

पोषण

         यह वृद्धि तथा विकास का महत्त्वपूर्ण घटक होता है। बालकों के विकास के लिए उचित मात्रा में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण इत्यादि की आवश्यकता पड़ती है। यदि हमारे खान-पान में उपयुक्त पोषक तत्वों की कमी होगी, तो वृद्धि एवं विकास इससे प्रभावित होगा।

सन् 1955 में वाटरलू ने अफ्रीका एवं भारत में विकास पर कुपोषण के प्रभाव का अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला था कि कुपोषण से बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है।

विद्यालय का वातावरण

           बाल विकास पर विद्यालय का कई कारणों से प्रभाव पड़ता है। किसी विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षण ढंग, पठन-पाठन की सामग्री, समय विभाजन चक्र, स्वास्थ्य निरीक्षण, प्रार्थना सभा आदि बालक के विकास में अति महत्त्वपूर्ण हैं। अतः विद्यालय का वातावरण एवं परिस्थितियाँ बालक के विकास को प्रभावित करने वाला महत्त्वपूर्ण कारक हैं।

संचार माध्यम

        समाज अपने समुदाय एवं अन्य व्यक्तियों के प्रति निरन्तर अन्तः प्रक्रियाएँ करता रहता है। इस अन्तः प्रतिक्रिया का व्यापक आधार संचार व सम्प्रेषण है, जिसका प्रभाव बालकों के विकास पर होता है। संचार व जनसंचार बच्चों में प्रेरणा, सृजनात्मकता बढ़ाने और उच्च स्तरीय शिक्षण प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है।

UPTET Online Form 2026, यूपी टीईटी आवेदन लिंक एक्टिव, फीस, आवेदन तिथि देखें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज, 27 मार्च 2026 से UPTET Online Form 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से UPTET 2026 Registration पूरा कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सतर्क करते हुए बताया है कि “uptet2026.in” एक फर्जी वेबसाइट है, इसलिए केवल आधिकारिक पोर्टल से ही UPTET Application Form 2026 भरें। 


आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवार 1 मई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय पर UPTET Exam 2026 के लिए आवेदन अवश्य करें।

यूपी टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 डाउनलोड लिंक

UPTET Online Form 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 20 मार्च 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क की बात करें तो General/OBC के लिए लगभग ₹600 (एक पेपर) और ₹1200 (दो पेपर) जबकि SC/ST के लिए ₹400 और PwD के लिए ₹100 निर्धारित है। इस बार One Time Registration (OTR) सिस्टम भी लागू किया गया है। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन अवश्य करें।


यूपीटीईटी 2026 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) 

राज्य स्तर की एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, जिसे उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8) स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं। 

परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें सफल होने के बाद प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहती है। नीचे दी गई तालिका में UP TET 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेटेड रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यूपीटीईटी आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज़

UPTET 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पहले से सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना बेहद महत्वपूर्ण है। सही और वैध दस्तावेज़ों के बिना आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जा सकती है या फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। 

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता, पहचान और अन्य जरूरी जानकारी अपलोड करनी होती है। इसलिए सभी प्रमाण पत्र स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखें।

 नीचे UPTET आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की पूरी सूची दी गई है:

आधार कार्ड

10वीं की मार्कशीट

12वीं की मार्कशीट

ग्रेजुएशन की मार्कशीट

प्रशिक्षण (D.El.Ed/B.Ed) प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर (Signature)

पहचान प्रमाण (ID Proof जैसे वोटर ID/पैन कार्ड)

यूपीटीईटी में आवेदन के लिए योग्यता 2026 (Primary & Upper Primary)

UPTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं को समझना बेहद जरूरी है। प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) शिक्षकों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें National Council for Teacher Education (NCTE) द्वारा तय किया जाता है।

 उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण कोर्स होना अनिवार्य है। सही योग्यता होने पर ही उम्मीदवार UPTET परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 


UP TET Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

UP TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित चरणों का पालन करना होता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। सबसे पहले OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। सही जानकारी भरना और दस्तावेज़ अपलोड करना बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी गलती से आवेदन निरस्त हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।


UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov पर जाएं।


आवेदन से पहले अपनी बेसिक जानकारी देकर OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करें।

रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें।

आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें।

परीक्षा का स्तर (Primary/Upper Primary) चुनें।

निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

सभी विवरण को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


यूपी टीईटी Story फ़ॉर्म 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही समय पर आवेदन, फीस भुगतान और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना परीक्षा प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। यदि उम्मीदवार किसी भी महत्वपूर्ण तारीख को मिस कर देते हैं, तो वे आवेदन से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

यूपी टीईटी 2026 आवेदन शुल्क

UP TET 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। यह शुल्क Paper I (प्राथमिक स्तर) और Paper II (उच्च प्राथमिक स्तर) दोनों के लिए अलग-अलग या समान हो सकता है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी श्रेणी के अनुसार सही शुल्क का भुगतान करें, क्योंकि गलत भुगतान से आवेदन फॉर्म निरस्त हो सकता है।


सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है (Paper I और Paper II दोनों के लिए)।

एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।

दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है।

आवेदन शुल्क Paper I और Paper II दोनों के लिए समान रखा गया है।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से किया जाता है।

आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं किया जाता है।

अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन मान्य नहीं होगा।

उम्मीदवारों को भुगतान रसीद (Payment Receipt) सुरक्षित रखनी चाहिए।

UPTET 2026 उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सही समय पर आवेदन करना, निर्धारित दस्तावेज़ तैयार रखना और शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं को पूरा करना बेहद आवश्यक है।

 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (OTR + आवेदन फॉर्म) को सावधानीपूर्वक पूरा करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in का ही उपयोग करें। समय पर शुल्क का भुगतान करना और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना भी जरूरी है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पद के लिए पात्र हो जाएंगे, और प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहेगी।


यूपी टीईटी आवेदन फ़ॉर्म 2026: FAQs

प्रश्न: UPTET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है।

प्रश्न: आवेदन शुल्क कितनी राशि है और कैसे भुगतान करें?

उत्तर: सामान्य / OBC / EWS – ₹1000, SC/ST – ₹500, PwD – ₹300। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग)।

प्रश्न: UPTET परीक्षा में कौन-कौन से स्तर शामिल हैं?

उत्तर: UPTET 2026 में प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8) स्तर शामिल हैं।

प्रश्न: क्या उम्मीदवार फर्जी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं। केवल आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से ही आवेदन करें। “uptet2026.in” जैसी वेबसाइट फर्जी है।

प्रश्न: UPTET प्रमाण पत्र की वैधता कितनी है?

उत्तर: परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहती है।

प्रश्न: UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि क्या है?

उत्तर: UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


अभ्यास प्रश्न ( बाल विकास एवं पैडागॉजी )

 1. बाल-मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?


(1) सारे बच्चे एक जैसे होते हैं

(3) कुछ बच्चे विशिष्ट होते हैं


(2) कुछ बच्चे एक जैसे होते हैं


(4) प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है




2. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता हैं?


(1) बाल्यावस्था


(3) किशोरावस्था


(2) शैशवावस्था


(4) प्रौढ़ावस्था


3. विकास में वृद्धि से तात्पर्य है


(1) ज्ञान में वृद्धि


(2) संवेग में वृद्धि


(3) वजन में वृद्धि


(4) आकार, सोच, समझ कौशलों में वृद्धि


4. मानव का विकास निम्न में से किस पर निर्भर होता है?


(1) उसकी वृद्धि पर


(2) उसके वातावरण पर


(3) उसकी बुद्धि पर


(4) उसकी वृद्धि तथा वातावरण से मिलने वाली परिपक्वता पर


5. मानसिक परिपक्वता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रयत्नरत रहना


सम्बन्धित है


(1) किशोरावस्था से


(2) प्रौढ़ावस्था से


(3) पूर्व बाल्यावस्था से


(4) उत्तर बाल्यावस्था से


6. बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है


(1) बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन


(2) वातावरण का बाल विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन


(3) वैयक्तिक विभिन्नताओं का अध्ययन


(4) उपरोक्त सभी


7. गामक विकास से हमारा तात्पर्य माँसपेशियों के विकास से तथा


पैरों का उचित उपयोग


(1) मस्तिष्क और आत्मा


(2) अधिगम और शिक्षा


(3) प्रशिक्षण और अधिगम


(4) शक्ति और गति


8. बाल विकास में


(1) प्रक्रिया पर बल है


(2) वातावरण और अनुभव की भूमिका पर बल है


(3) गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता है


(4) उपरोक्त सभी


9. विकास से की ओर बढ़ता है।


(1) जटिल, कठिन


(2) विशिष्ट, सामान्य


(3) साधारण, आसान


(4) सामान्य, विशिष्ट


10. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक उचित है?


(1) विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है

 (2) 'सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ' विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है


(3) विकास एकल आयामी है


(4) विकास पृथक् होता है


11. निम्न में से कौन-सी बाद की बाल्यावस्था के बौद्धिक विकास की

विशेषता नहीं है?


(1) भविष्य की योजना की सूझ-बूझ


(2) विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में अधिक रुचि


(3) बढ़ती हुई तार्किक शक्ति


(4) काल्पनिक भय का अन्त

12. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव विकास का सही क्रम है?


(1) शैशवावस्था, किशोरावस्था, बाल्यावस्था, प्रौढ़ावस्था


(2) शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था


(3) बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था, शैशवावस्था


(4) बाल्यावस्था, शैशवावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था


13. शैशवावस्था में बच्चों के क्रियाकलाप होते हैं।


(1) मूलप्रवृत्यात्मक


(2) संरक्षित


(4) संवेगात्मक


(3) संज्ञानात्मक


14. गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलम्ब विकास से सम्बन्धित है?


(1) 16-19 वर्ष एवं नैतिकता


(2) 3-6 वर्ष एवं भाषा


(3) 8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण


(4) 16-19 वर्ष एवं संज्ञानात्मक


15. शैशवकाल की अवधि है


(1) जन्म से 2 वर्ष तक


(2) जन्म से 3 वर्ष तक


(3) 2 से 3 वर्ष तक


(4) जन्म से 1 वर्ष तक


16. माँ-बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसन्द करना सम्बन्धित है

(1) किशोरावस्था से


(2) पूर्व किशोरावस्था से


(3) उत्तर बाल्यावस्था से


(4) शैशवावस्था से


17. एक प्रसामान्य 12 वर्ष की आयु के बच्चे में सबसे अधिक होना सम्भव है


(1) कुल प्रेरक समन्वय में कठिनाई


(2) वयस्कों को खुश करने के बारे में दुश्चिन्ता की अनुभूति


(3) अब और यहाँ में उसकी रुचियों को सीमित करना


(4) समकक्षी के अनुमोदन के लिए बेचैनी


18. 'खिलौनों की आयु' कहा जाता है


(1) पूर्व बाल्यावस्था को


(2) उत्तर बाल्यावस्था को


(3) शैशवावस्था को


(4) ये सभी


19. निम्न में से कौन-सी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है?


(1) दल/समूह में रहने की अवस्था


(2) अनुकरण करने की अवस्था


(3) प्रश्न करने की अवस्था


(4) खेलने की अवस्था


20. बाल मनोविज्ञान का क्षेत्र है


(1) केवल शैशवावस्था की विशेषताओं का अध्ययन


(2) केवल गर्भावस्था की विशेषताओं का अध्ययन


(3) केवल बाल्यावस्था की विशेषताओं का अध्ययन


(4) गर्भावस्था से किशोरावस्था की विशेषताओं का अध्ययन

UP Shiksha Mitra Regularisation News : शिक्षामित्रों जो रेगुलर करने को लेकर कोर्ट का बड़ा आदेश, इस महीनें मिली दूसरी खुशखबरी

इलाहाबाद हाई कोर्ट से यूपी के शिक्षामित्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में फैसला लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ कहा है कि इस मामले में सरकार तय समय के भीतर विचार करे और उचित निर्णय ले। 


लंबे समय से शिक्षामित्र अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर कई बार अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। ऐसे में हाई कोर्ट के इस आदेश को शिक्षामित्रों के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है और इससे हजारों शिक्षामित्रों को नई उम्मीद मिली है।

शिक्षामित्रों के मामले में हाई कोर्ट का निर्देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह आदेश जागो व श्रीपाल केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर दिया है। 

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने-अपने प्रत्यावेदन तीन सप्ताह के भीतर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दें। इसके बाद अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दो महीने के भीतर इन प्रत्यावेदनों पर विचार करना होगा और शिक्षामित्रों के नियमितीकरण के मामले में उचित फैसला लेना होगा।

कोर्ट में कैसे पहुंचा मामला

यह आदेश न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने तेज बहादुर मौर्य और 114 अन्य शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचियों की ओर से अधिवक्ता सत्येंद्र चंद्र त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षामित्र के रूप में काम कर रहे हैं और कई सालों से लगातार पढ़ाने का काम कर रहे हैं।

 याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दी हैं, इसलिए उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर नियमित किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि उनकी नौकरी और भविष्य दोनों सुरक्षित हो सकें।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी दिया गया हवाला

याचियों की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 11 जून 2025 के आदेश के आधार पर शिक्षामित्र नियमित किए जाने के हकदार हैं। 

वहीं सरकार की ओर से दलील दी गई कि इस तरह के मामलों में पहले भी विशेष अपील खारिज हो चुकी है और यह सरकार की नीति से जुड़ा विषय है। हालांकि कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह याचियों के मामलों पर तय समय सीमा के भीतर विचार कर फैसला ले।


स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन(SSC)में कुल15,130 पदों पर भर्ती, 9 मार्च को खुलेंगे ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो

स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल15,130 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी चार्ट जारी कर दी हैl

जो भी उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं, उनके लिए स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएशट लेवल एग्जामिनेशन के लिए लास्ट वैकेंसी चार्ट जारी कर दिया है. जारी हुए आंकड़ों के अनुासर, कुल 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगीl


 बता दें कि यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में की जाएगी. 

हर साल बड़ी संख्या में होती है भर्ती 

CGL परीक्षा के जरिए हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट लेवल के उम्मीदवारों को नौकरी मिलती है. जारी हुए नोटिस में आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो को मार्च में ओपन किया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को किसी तरह की दुविधा का सामना न करने पड़े इसके लिए आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया हैl  

जारी हुई लास्ट वैकेंसी चार्ट के मुताबिक, कुल 15, 130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में काम करने का मौका मिलेगा. 

कैटेगरी के मुताबिक पदों का बंटवारा 

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण के मुताबिक पद निर्धारित किया गया है. इनमें अनारक्षित (UR) 6,464 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 3,834 पद, अनुसूचित जाति (SC)  2,223 पद, अनुसूचित जनजाति (ST)  1,134 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1,475 पद शामिल हैं.

9 मार्च को खुलेंगे ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो 

बता दें कि आयोग ने बताया है कि विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद भरनी होगी जिसके लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो 9 मार्च को खुलेंगेl

 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लॉगिन कर बताना होगा कि वे किन-किन पदों को प्राथमिकता देना चाहते हैं. इसके आधार पर ही अंतिम चरण और पदों का आवंटन आगे बढ़ेगा. 

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) की तैयारी कैसे करें?

UPTET,CTET और अन्य TET परीक्षाओं के लिए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) की तैयारी के लिए सबसे पहले 1-5 और 6-8 कक्षा के सिलेबस को समझें। पियाजेकोहलबर्गऔर वायगोत्स्की के सिद्धांतोंसमावेशी शिक्षाऔर मूल्यांकन लागू पर विशेष ध्यान दें। पिछले वर्षों के पेपर हल करें, NCERT की पुस्तकें पढ़ें और वैचारिक समझ (Conceptual Clarity) पर ध्यान केंद्रित करें।


CDP (Child Development and Pedagogy) की तैयारी के लिए मुख्य चरण:

सिलेबस को समझें (Syllabus को समझें): बाल विकास के सिद्धांतअनुवांशिकता-पर्यावरणसामाजिकरणऔर पियाजे-कोहलबर्ग-वायगोत्स्की जैसे प्रमुख सिद्धांतों को विस्तार से पढ़ें।

महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें:समावेशी शिक्षाबाल-संगठनशिक्षाप्रगतिशील शिक्षाऔर मूल्यांकन-आकलन (Assessment) बहुत महत्वपूर्ण हैं।

NCERT Books पढ़ें: कक्षा 1 से 8 तक की NCERT Books (नैदानिक ​​मनोविज्ञान और शिक्षण से संबंधित) बाल विकास की नींव मजबूत करती हैं।

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें: पिछले 5-10 वर्षों के CTET/TET प्रश्न पत्र हल करना सबसे प्रभावी तरीका है। इससे प्रश्न का नतीजा समझ में आता है।

मॉक टेस्ट और रिवीजन (मॉक टेस्ट और रिवीजन): ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) बेहतर हो सके।

शिक्षण लागू (पेडागॉजी) पर ध्यान दें: बाल-आश्रित शिक्षा के अनुसारटने के बजाय समझने और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने वाले उत्तरों पर जोर दें।  महत्वपूर्ण विषय (Topics):

विकास के चरण और उनके सिद्धांत (संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक)

भाषा और विचार (भाषा और विचार)

बुद्धिमत्ता (बुद्धिमत्ता - गार्डनर, स्टर्नबर्ग)

लिंग एक सामाजिक संरचना (लिंग एक सामाजिक निर्माण के रूप में)

एनसीएफ-2005 (NCF-2005) और एनईपी-2020 (NEP-2020)

साधन:

किताबें: अरिहंत (अरिहंत) या दिशा प्रकाशन की बाल विकास और शिक्षाशास्त्र की किताबें।

YouTube पर CTET के लिए कई चैनल जो CDP के थ्योरी वीडियो देते हैं।

वेबसाइटें: www.mybasiceducator.com 

TET For Primary Teachers Good News: इन सभी शिक्षकों के लिए टेट जरूरी नहीं, जानें पूरा नियम, 23 अगस्त 2010 का नियम क्यों है अहम?

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के बीच लंबे समय से एक बड़ा सवाल बना हुआ था—क्या हर शिक्षक के लिए टीईटी (TET) पास करना अनिवार्...