TET For Primary Teachers Good News: इन सभी शिक्षकों के लिए टेट जरूरी नहीं, जानें पूरा नियम, 23 अगस्त 2010 का नियम क्यों है अहम?

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के बीच लंबे समय से एक बड़ा सवाल बना हुआ था—क्या हर शिक्षक के लिए टीईटी (TET) पास करना अनिवार्य है या कुछ मामलों में इससे छूट भी मिल सकती है?

 खासकर वे अभ्यर्थी, जिनकी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2010 से पहले शुरू हुई थी, उनके लिए यह मुद्दा काफी महत्वपूर्ण था। अब इस पूरे मामले पर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है।


23 अगस्त 2010 का नियम क्यों है अहम?

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने 23 अगस्त 2010 को एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया था। इस नियम के तहत कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए डीएलएड (D.El.Ed) और कक्षा 6 से 8 तक के लिए बीएड (B.Ed) अनिवार्य किया गया। 

इसके साथ ही टीईटी (Teacher Eligibility Test) पास करना भी जरूरी कर दिया गया।

इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में शिक्षकों की गुणवत्ता को एक समान बनाए रखना था, ताकि योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक ही नियुक्त किए जा सकें। इसके बाद सभी राज्यों को निर्देश दिया गया कि वे इसी नियम के अनुसार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अपनाएं।

2013 के पत्र में मिली बड़ी राहत

सितंबर 2013 में जारी एक आधिकारिक पत्र में इस विषय को और स्पष्ट किया गया। इस पत्र में बताया गया कि किन परिस्थितियों में टीईटी अनिवार्य है और किन मामलों में छूट दी जा सकती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि यदि किसी राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया या विज्ञापन 23 अगस्त 2010 से पहले जारी किया गया था, तो ऐसे मामलों में टीईटी अनिवार्य नहीं होगा। 

इसका मतलब है कि पुराने विज्ञापन के आधार पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को टीईटी से छूट मिल सकती है।

त्रिपुरा का उदाहरण समझिए

इस संदर्भ में त्रिपुरा राज्य का उदाहरण दिया गया, जहां 2002, 2006 और 2009 में शिक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी हुए थे। इन भर्तियों के लिए टीईटी को अनिवार्य नहीं माना गया। 

इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पुराने नियमों के तहत शुरू हुई चयन प्रक्रिया पर नया टीईटी नियम लागू नहीं होगा।

2001 और 2012 के नियमों से भी राहत

पत्र में यह भी बताया गया कि 2010 से पहले की सभी भर्तियों को वर्ष 2001 के नियमों के आधार पर मान्यता दी जाएगी। उस समय टीईटी अनिवार्य नहीं था।

इसके अलावा 18 जून 2012 को सरकार द्वारा कुछ राज्यों को अतिरिक्त समय दिया गया था। उदाहरण के तौर पर त्रिपुरा को 31 मार्च 2015 तक की छूट दी गई थी। 

हालांकि इसके साथ एक शर्त भी जोड़ी गई—ऐसे शिक्षकों को नियुक्ति के बाद 2 वर्षों के भीतर आवश्यक योग्यता पूरी करनी होगी।

राज्यों की जिम्मेदारी और अंतिम निष्कर्ष

इस पूरे मामले में यह साफ किया गया है कि राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे नियमों के अनुसार शिक्षक भर्ती करें। साथ ही, जिन शिक्षकों को छूट के आधार पर नियुक्त किया गया है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपनी योग्यता पूरी करनी होगी।

निष्कर्ष के रूप में, यह कहा जा सकता है कि टीईटी की अनिवार्यता पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि भर्ती प्रक्रिया कब शुरू हुई थी। यदि चयन प्रक्रिया 23 अगस्त 2010 से पहले शुरू हुई है, तो टीईटी जरूरी नहीं है। वहीं, इसके बाद की सभी भर्तियों में टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस स्पष्टता के बाद अब उम्मीदवारों के बीच बना भ्रम काफी हद तक दूर हो गया है और वे अपने करियर की दिशा को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

CTET 2026 Result : सीटीईटी परीक्षा परिणाम Link जानकारी यहां मिलेगी।

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी। 

7, 8 फरवरी 2026 और 1 मार्च को आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इन कैंडिडेट्स को रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की का भी इंतजार है। रिजल्ट और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी।




7, 8 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च 2026 को जारी हो गई थी। कैंडिडेट्स ने प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट के आधार पर अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कराए थे। उन आपत्तियों के आधार पर ही बोर्ड फाइनल आंसर की और फिर फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार करेगा।


सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% (150 में से 90 अंक) प्राप्त करना जरूरी है वहीं, SC/ST/OBC/PwD वर्ग को CBSE नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।

*CTET FEB 2026 RESULT OUT. LINK* -

 https://ctet.nic.in/

UPTET EXAM 2026: बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक Base of Child Development and Factors Affecting them

 बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक

       बाल विकास में उन सभी परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, जो बालकों में एक विकास अवस्था से दूसरी विकास अवस्था में पदार्पण करते समय होते हैं। इनमें से कुछ परिवर्तन वैयक्तिक होते हैं तथा शेष परिवर्तन सार्वभौमिक होते हैं।



बाल विकास में इन परिवर्तनों के कारणों का अध्ययन भी किया जाता है, साथ-ही-साथ यह परिवर्तन कब और किस प्रकार, किन कारकों के द्वारा घटित होते हैं, इसका भी अध्ययन किया जाता है।

 बाल विकास के आधार/कारक

                  बाल विकास के दो मूल आधार हैं- जैविक विकास तथा सामाजिक विकास। जैविक विकास के अन्तर्गत वंशानुक्रम गतिविधियों को शामिल किया जाता है तथा सामाजिक विकास का दायित्व वातावरण पर निर्भर करता है।

वंशानुक्रम

                वंशानुक्रम का सामान्य अर्थ मनुष्य के जन्मजात गुणों से होता है, ये जन्मजात गुण वह अपने माता-पिता से प्राप्त करता है।

पीटरसन के अनुसार, "व्यक्ति अपने माता-पिता के माध्यम से पूर्वजों की जो भी विशेषताएँ प्राप्त करता है, उसे वंशानुक्रम कहते हैं।"

बालक (मानव) के विकास में वंशानुक्रम आधारभूत आधार होता है; जैसे-लम्बे माता-पिता के प्रायः लम्बे बच्चे होते हैं, छोटे कद के माता-पिता के प्रायः छोटे कद के बच्चे पैदा होते हैं। बुद्धिमान माता-पिता के प्रायः बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं और कम बुद्धि के माता-पिता के प्रायः कम बुद्धि के बच्चे पैदा होते हैं।

अतः वंशानुक्रम बाल विकास का जैविक आधार है।

वातावरण

         वातावरण में वे सभी तत्त्व आते हैं, जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरम्भकरने के समय से प्रभावित किया है।

वातावरण के दो प्रमुख क्षेत्रों का बाल विकास पर प्रभाव पड़ता है-एक प्रकृति और दूसरा समाज अर्थात् प्राकृतिक वातावरण से तात्पर्य स्थान

विशेष की प्राकृतिक विशेषताओं नदी, पहाड़, वायु, तापमान, अवस्थिति आदि से होता है। सामाजिक वातावरण से तात्पर्य व्यक्ति विशेष की उन पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं राजनैतिक परिस्थितियों जिनमें वह रहता है, से होता है।

बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक

              बालक का विकास मूल रूप से उसके वंशानुक्रम और पर्यावरण पर निर्भर करता है। इसलिए विकास के कारकों को दो भागों में विभाजित किया जाता है- वंशानुक्रमीय कारक और पर्यावरणीय कारक।

वंशानुक्रमीय कारक

बालक के विकास के निम्न प्रमुख वंशानुक्रमीय कारक होते हैं

पारिवारिक कारक

             बालक का विकास वंशानुक्रम (Heredity) में उपलब्ध गुण एवं क्षमताओं पर निर्भर रहता है। गर्भधारण करने के साथ ही बालक में पैतृक कोषों का विकास आरम्भ हो जाता है तथा यहीं से बालक की बुद्धि एवं विकास की सीमाएँ सुनिश्चित हो जाती हैं।

ये पैतृक गुण पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तान्तरित होते रहते हैं। बालक के कद, आकृति, बुद्धि, चरित्र आदि को भी वंशानुक्रम सम्बन्धी विशेषताएँ प्रभावित करती हैं।

लिंग

                बालकों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में लिंग भेद का प्रभाव भी पड़ता है। जन्म के समय बालकों का आकार बड़ा होता है। किन्तु बाद में बालिकाओं में शारीरिक विकास की गति तीव्र होती है।

इसी प्रकार बालिकाओं में मानसिक एवं यौन परिपक्वता बालकों से पहले आ जाती है।

अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ

              बालक के शरीर में अनेक अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ होती हैं, जिनमें से विशेष प्रकार के रस का स्राव होता है। यही रस बालक के विकास को प्रभावित करता है।

यदि ये ग्रन्थियाँ रस का स्राव ठीक प्रकार से न करें, तो बालक का विकास अवरुद्ध हो जाता है। उदाहरण के लिए एड्रीनल ग्रन्थि से स्रावित रस (थाइरॉक्सिन) बालक के कद को प्रभावित करता है। इसके स्रावित न होने पर बालक बौना रह जाता है।

बुद्धि

           मनोवैज्ञानिकों ने अपने अध्ययनों के आधार पर निश्चित किया है कि कुशाग्रबुद्धि वाले बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास मन्दबुद्धि वालों की अपेक्षा अधिक तेज गति से होता है।

कुशाग्रबुद्धि बालक शीघ्र बोलने एवं चलने लगते हैं। प्रतिभाशाली बालक 11 माह में, सामान्य बुद्धि बालक 16 माह की आयु में और मन्द बुद्धि बालक 24 माह की आयु में बोलना सीखता है।


गर्भावस्था के दौरान माता का स्वास्थ्य एवं परिवेश

          गर्भावस्था में माता को अच्छा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने की सलाह इसलिए दी जाती है कि उससे न केवल गर्भ के अन्दर बालक के विकास पर असर पड़ता है, बल्कि आगे के विकास की बुनियाद भी मजबूत होती है।

शारीरिक गुण

          जो बालक जन्म से ही दुबले-पतले, कमजोर, बीमार तथा किसी प्रकार की शारीरिक समस्या से पीड़ित रहते हैं, उनकी तुलना में सामान्य एवं स्वस्थ बच्चे का विकास अधिक होना स्वाभाविक ही है।

शारीरिक कमियों का स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि वृद्धि एवं विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।


पर्यावरणीय कारक

            बालक के विकास के निम्न प्रमुख पर्यावरणीय कारक होते हैं


1. सामाजिक कारक मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए उस पर समाज का प्रभाव अधिक दिखाई देता है। सामाजिक व्यवस्था, रहन-सहन, परम्पराएँ, धार्मिक कृत्य, रीति-रिवाज, पारस्परिक अन्तःक्रिया और सम्बन्ध आदि बहुत-से तत्व हैं, जो मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, एवं बौद्धिक विकास को किसी-न-किसी रूप से अवश्य प्रभावित करते हैं।


2. जीवन की घटनाएँ जीवन की घटनाओं का भी बालक के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यदि बालक के साथ अच्छा व्यवहार हुआ है, तो उसके विकास की गति सही होगी अन्यथा उसके विकास पर प्रतिकूल हो, वह माँ के प्यार से वंचित हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उसका प्रभाव पडेगा। जिस बच्चे को उसकी माता ने बचपन में ही छोड दिया सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है।

3. भौतिक वातावरण बालक का जन्म किस परिवेश में हुआ, वह किस परिवेश में किन लोगों के साथ रह रहा है? इन सबका प्रभाव उसके विकास पर पड़ता है। परिवेश की कमियों, प्रदूषणों, भौतिक सुविधाओं का अभाव इत्यादि कारणों से भी बालक का विकास प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है।


4. सामाजिक-आर्थिक स्थिति बालक के परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का प्रभाव भी उसके विकास पर पड़ता है। निर्धन परिवार के बच्चे को विकास के अधिक अवसर उपलब्ध नहीं होते। अच्छे विद्यालय में पढ़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने आदि का अवसर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नहीं मिलता, इसके कारण उनका विकास सन्तुलित नहीं होता। शहर के अमीर बच्चों को गाँवों के गरीब बच्चों की तुलना में बेहतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण मिलता है, जिसके कारण उनका मानसिक एवं सामाजिक विकास स्वाभाविक रूप से अधिक होता है।

पोषण

         यह वृद्धि तथा विकास का महत्त्वपूर्ण घटक होता है। बालकों के विकास के लिए उचित मात्रा में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण इत्यादि की आवश्यकता पड़ती है। यदि हमारे खान-पान में उपयुक्त पोषक तत्वों की कमी होगी, तो वृद्धि एवं विकास इससे प्रभावित होगा।

सन् 1955 में वाटरलू ने अफ्रीका एवं भारत में विकास पर कुपोषण के प्रभाव का अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला था कि कुपोषण से बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है।

विद्यालय का वातावरण

           बाल विकास पर विद्यालय का कई कारणों से प्रभाव पड़ता है। किसी विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षण ढंग, पठन-पाठन की सामग्री, समय विभाजन चक्र, स्वास्थ्य निरीक्षण, प्रार्थना सभा आदि बालक के विकास में अति महत्त्वपूर्ण हैं। अतः विद्यालय का वातावरण एवं परिस्थितियाँ बालक के विकास को प्रभावित करने वाला महत्त्वपूर्ण कारक हैं।

संचार माध्यम

        समाज अपने समुदाय एवं अन्य व्यक्तियों के प्रति निरन्तर अन्तः प्रक्रियाएँ करता रहता है। इस अन्तः प्रतिक्रिया का व्यापक आधार संचार व सम्प्रेषण है, जिसका प्रभाव बालकों के विकास पर होता है। संचार व जनसंचार बच्चों में प्रेरणा, सृजनात्मकता बढ़ाने और उच्च स्तरीय शिक्षण प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है।

UPTET Online Form 2026, यूपी टीईटी आवेदन लिंक एक्टिव, फीस, आवेदन तिथि देखें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज, 27 मार्च 2026 से UPTET Online Form 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से UPTET 2026 Registration पूरा कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सतर्क करते हुए बताया है कि “uptet2026.in” एक फर्जी वेबसाइट है, इसलिए केवल आधिकारिक पोर्टल से ही UPTET Application Form 2026 भरें। 


आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि उम्मीदवार 1 मई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय पर UPTET Exam 2026 के लिए आवेदन अवश्य करें।

यूपी टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 डाउनलोड लिंक

UPTET Online Form 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 20 मार्च 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क की बात करें तो General/OBC के लिए लगभग ₹600 (एक पेपर) और ₹1200 (दो पेपर) जबकि SC/ST के लिए ₹400 और PwD के लिए ₹100 निर्धारित है। इस बार One Time Registration (OTR) सिस्टम भी लागू किया गया है। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन अवश्य करें।


यूपीटीईटी 2026 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) 

राज्य स्तर की एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, जिसे उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8) स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं। 

परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें सफल होने के बाद प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहती है। नीचे दी गई तालिका में UP TET 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेटेड रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यूपीटीईटी आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज़

UPTET 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पहले से सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना बेहद महत्वपूर्ण है। सही और वैध दस्तावेज़ों के बिना आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जा सकती है या फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। 

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता, पहचान और अन्य जरूरी जानकारी अपलोड करनी होती है। इसलिए सभी प्रमाण पत्र स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखें।

 नीचे UPTET आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की पूरी सूची दी गई है:

आधार कार्ड

10वीं की मार्कशीट

12वीं की मार्कशीट

ग्रेजुएशन की मार्कशीट

प्रशिक्षण (D.El.Ed/B.Ed) प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर (Signature)

पहचान प्रमाण (ID Proof जैसे वोटर ID/पैन कार्ड)

यूपीटीईटी में आवेदन के लिए योग्यता 2026 (Primary & Upper Primary)

UPTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं को समझना बेहद जरूरी है। प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) शिक्षकों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें National Council for Teacher Education (NCTE) द्वारा तय किया जाता है।

 उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण कोर्स होना अनिवार्य है। सही योग्यता होने पर ही उम्मीदवार UPTET परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 


UP TET Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

UP TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित चरणों का पालन करना होता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। सबसे पहले OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। सही जानकारी भरना और दस्तावेज़ अपलोड करना बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी गलती से आवेदन निरस्त हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।


UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov पर जाएं।


आवेदन से पहले अपनी बेसिक जानकारी देकर OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करें।

रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें।

आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें।

परीक्षा का स्तर (Primary/Upper Primary) चुनें।

निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

सभी विवरण को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।


यूपी टीईटी Story फ़ॉर्म 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही समय पर आवेदन, फीस भुगतान और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना परीक्षा प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। यदि उम्मीदवार किसी भी महत्वपूर्ण तारीख को मिस कर देते हैं, तो वे आवेदन से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

यूपी टीईटी 2026 आवेदन शुल्क

UP TET 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। यह शुल्क Paper I (प्राथमिक स्तर) और Paper II (उच्च प्राथमिक स्तर) दोनों के लिए अलग-अलग या समान हो सकता है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी श्रेणी के अनुसार सही शुल्क का भुगतान करें, क्योंकि गलत भुगतान से आवेदन फॉर्म निरस्त हो सकता है।


सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है (Paper I और Paper II दोनों के लिए)।

एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।

दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 है।

आवेदन शुल्क Paper I और Paper II दोनों के लिए समान रखा गया है।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से किया जाता है।

आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं किया जाता है।

अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन मान्य नहीं होगा।

उम्मीदवारों को भुगतान रसीद (Payment Receipt) सुरक्षित रखनी चाहिए।

UPTET 2026 उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सही समय पर आवेदन करना, निर्धारित दस्तावेज़ तैयार रखना और शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं को पूरा करना बेहद आवश्यक है।

 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (OTR + आवेदन फॉर्म) को सावधानीपूर्वक पूरा करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in का ही उपयोग करें। समय पर शुल्क का भुगतान करना और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना भी जरूरी है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पद के लिए पात्र हो जाएंगे, और प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहेगी।


यूपी टीईटी आवेदन फ़ॉर्म 2026: FAQs

प्रश्न: UPTET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है।

प्रश्न: आवेदन शुल्क कितनी राशि है और कैसे भुगतान करें?

उत्तर: सामान्य / OBC / EWS – ₹1000, SC/ST – ₹500, PwD – ₹300। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग)।

प्रश्न: UPTET परीक्षा में कौन-कौन से स्तर शामिल हैं?

उत्तर: UPTET 2026 में प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8) स्तर शामिल हैं।

प्रश्न: क्या उम्मीदवार फर्जी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं। केवल आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से ही आवेदन करें। “uptet2026.in” जैसी वेबसाइट फर्जी है।

प्रश्न: UPTET प्रमाण पत्र की वैधता कितनी है?

उत्तर: परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहती है।

प्रश्न: UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि क्या है?

उत्तर: UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


अभ्यास प्रश्न ( बाल विकास एवं पैडागॉजी )

 1. बाल-मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?


(1) सारे बच्चे एक जैसे होते हैं

(3) कुछ बच्चे विशिष्ट होते हैं


(2) कुछ बच्चे एक जैसे होते हैं


(4) प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है




2. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता हैं?


(1) बाल्यावस्था


(3) किशोरावस्था


(2) शैशवावस्था


(4) प्रौढ़ावस्था


3. विकास में वृद्धि से तात्पर्य है


(1) ज्ञान में वृद्धि


(2) संवेग में वृद्धि


(3) वजन में वृद्धि


(4) आकार, सोच, समझ कौशलों में वृद्धि


4. मानव का विकास निम्न में से किस पर निर्भर होता है?


(1) उसकी वृद्धि पर


(2) उसके वातावरण पर


(3) उसकी बुद्धि पर


(4) उसकी वृद्धि तथा वातावरण से मिलने वाली परिपक्वता पर


5. मानसिक परिपक्वता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रयत्नरत रहना


सम्बन्धित है


(1) किशोरावस्था से


(2) प्रौढ़ावस्था से


(3) पूर्व बाल्यावस्था से


(4) उत्तर बाल्यावस्था से


6. बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है


(1) बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन


(2) वातावरण का बाल विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन


(3) वैयक्तिक विभिन्नताओं का अध्ययन


(4) उपरोक्त सभी


7. गामक विकास से हमारा तात्पर्य माँसपेशियों के विकास से तथा


पैरों का उचित उपयोग


(1) मस्तिष्क और आत्मा


(2) अधिगम और शिक्षा


(3) प्रशिक्षण और अधिगम


(4) शक्ति और गति


8. बाल विकास में


(1) प्रक्रिया पर बल है


(2) वातावरण और अनुभव की भूमिका पर बल है


(3) गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता है


(4) उपरोक्त सभी


9. विकास से की ओर बढ़ता है।


(1) जटिल, कठिन


(2) विशिष्ट, सामान्य


(3) साधारण, आसान


(4) सामान्य, विशिष्ट


10. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक उचित है?


(1) विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है

 (2) 'सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ' विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है


(3) विकास एकल आयामी है


(4) विकास पृथक् होता है


11. निम्न में से कौन-सी बाद की बाल्यावस्था के बौद्धिक विकास की

विशेषता नहीं है?


(1) भविष्य की योजना की सूझ-बूझ


(2) विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में अधिक रुचि


(3) बढ़ती हुई तार्किक शक्ति


(4) काल्पनिक भय का अन्त

12. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव विकास का सही क्रम है?


(1) शैशवावस्था, किशोरावस्था, बाल्यावस्था, प्रौढ़ावस्था


(2) शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था


(3) बाल्यावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था, शैशवावस्था


(4) बाल्यावस्था, शैशवावस्था, किशोरावस्था, प्रौढ़ावस्था


13. शैशवावस्था में बच्चों के क्रियाकलाप होते हैं।


(1) मूलप्रवृत्यात्मक


(2) संरक्षित


(4) संवेगात्मक


(3) संज्ञानात्मक


14. गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलम्ब विकास से सम्बन्धित है?


(1) 16-19 वर्ष एवं नैतिकता


(2) 3-6 वर्ष एवं भाषा


(3) 8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण


(4) 16-19 वर्ष एवं संज्ञानात्मक


15. शैशवकाल की अवधि है


(1) जन्म से 2 वर्ष तक


(2) जन्म से 3 वर्ष तक


(3) 2 से 3 वर्ष तक


(4) जन्म से 1 वर्ष तक


16. माँ-बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसन्द करना सम्बन्धित है

(1) किशोरावस्था से


(2) पूर्व किशोरावस्था से


(3) उत्तर बाल्यावस्था से


(4) शैशवावस्था से


17. एक प्रसामान्य 12 वर्ष की आयु के बच्चे में सबसे अधिक होना सम्भव है


(1) कुल प्रेरक समन्वय में कठिनाई


(2) वयस्कों को खुश करने के बारे में दुश्चिन्ता की अनुभूति


(3) अब और यहाँ में उसकी रुचियों को सीमित करना


(4) समकक्षी के अनुमोदन के लिए बेचैनी


18. 'खिलौनों की आयु' कहा जाता है


(1) पूर्व बाल्यावस्था को


(2) उत्तर बाल्यावस्था को


(3) शैशवावस्था को


(4) ये सभी


19. निम्न में से कौन-सी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है?


(1) दल/समूह में रहने की अवस्था


(2) अनुकरण करने की अवस्था


(3) प्रश्न करने की अवस्था


(4) खेलने की अवस्था


20. बाल मनोविज्ञान का क्षेत्र है


(1) केवल शैशवावस्था की विशेषताओं का अध्ययन


(2) केवल गर्भावस्था की विशेषताओं का अध्ययन


(3) केवल बाल्यावस्था की विशेषताओं का अध्ययन


(4) गर्भावस्था से किशोरावस्था की विशेषताओं का अध्ययन

UP Shiksha Mitra Regularisation News : शिक्षामित्रों जो रेगुलर करने को लेकर कोर्ट का बड़ा आदेश, इस महीनें मिली दूसरी खुशखबरी

इलाहाबाद हाई कोर्ट से यूपी के शिक्षामित्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में फैसला लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ कहा है कि इस मामले में सरकार तय समय के भीतर विचार करे और उचित निर्णय ले। 


लंबे समय से शिक्षामित्र अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर कई बार अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। ऐसे में हाई कोर्ट के इस आदेश को शिक्षामित्रों के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है और इससे हजारों शिक्षामित्रों को नई उम्मीद मिली है।

शिक्षामित्रों के मामले में हाई कोर्ट का निर्देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह आदेश जागो व श्रीपाल केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर दिया है। 

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने-अपने प्रत्यावेदन तीन सप्ताह के भीतर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दें। इसके बाद अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दो महीने के भीतर इन प्रत्यावेदनों पर विचार करना होगा और शिक्षामित्रों के नियमितीकरण के मामले में उचित फैसला लेना होगा।

कोर्ट में कैसे पहुंचा मामला

यह आदेश न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने तेज बहादुर मौर्य और 114 अन्य शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचियों की ओर से अधिवक्ता सत्येंद्र चंद्र त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षामित्र के रूप में काम कर रहे हैं और कई सालों से लगातार पढ़ाने का काम कर रहे हैं।

 याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दी हैं, इसलिए उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर नियमित किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि उनकी नौकरी और भविष्य दोनों सुरक्षित हो सकें।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी दिया गया हवाला

याचियों की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 11 जून 2025 के आदेश के आधार पर शिक्षामित्र नियमित किए जाने के हकदार हैं। 

वहीं सरकार की ओर से दलील दी गई कि इस तरह के मामलों में पहले भी विशेष अपील खारिज हो चुकी है और यह सरकार की नीति से जुड़ा विषय है। हालांकि कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह याचियों के मामलों पर तय समय सीमा के भीतर विचार कर फैसला ले।


स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन(SSC)में कुल15,130 पदों पर भर्ती, 9 मार्च को खुलेंगे ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो

स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल15,130 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी चार्ट जारी कर दी हैl

जो भी उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं, उनके लिए स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएशट लेवल एग्जामिनेशन के लिए लास्ट वैकेंसी चार्ट जारी कर दिया है. जारी हुए आंकड़ों के अनुासर, कुल 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगीl


 बता दें कि यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में की जाएगी. 

हर साल बड़ी संख्या में होती है भर्ती 

CGL परीक्षा के जरिए हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट लेवल के उम्मीदवारों को नौकरी मिलती है. जारी हुए नोटिस में आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो को मार्च में ओपन किया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को किसी तरह की दुविधा का सामना न करने पड़े इसके लिए आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया हैl  

जारी हुई लास्ट वैकेंसी चार्ट के मुताबिक, कुल 15, 130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में काम करने का मौका मिलेगा. 

कैटेगरी के मुताबिक पदों का बंटवारा 

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण के मुताबिक पद निर्धारित किया गया है. इनमें अनारक्षित (UR) 6,464 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 3,834 पद, अनुसूचित जाति (SC)  2,223 पद, अनुसूचित जनजाति (ST)  1,134 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1,475 पद शामिल हैं.

9 मार्च को खुलेंगे ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो 

बता दें कि आयोग ने बताया है कि विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद भरनी होगी जिसके लिए ऑप्शन कम प्रेफरेंस विंडो 9 मार्च को खुलेंगेl

 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लॉगिन कर बताना होगा कि वे किन-किन पदों को प्राथमिकता देना चाहते हैं. इसके आधार पर ही अंतिम चरण और पदों का आवंटन आगे बढ़ेगा. 

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) की तैयारी कैसे करें?

UPTET,CTET और अन्य TET परीक्षाओं के लिए बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) की तैयारी के लिए सबसे पहले 1-5 और 6-8 कक्षा के सिलेबस को समझें। पियाजेकोहलबर्गऔर वायगोत्स्की के सिद्धांतोंसमावेशी शिक्षाऔर मूल्यांकन लागू पर विशेष ध्यान दें। पिछले वर्षों के पेपर हल करें, NCERT की पुस्तकें पढ़ें और वैचारिक समझ (Conceptual Clarity) पर ध्यान केंद्रित करें।


CDP (Child Development and Pedagogy) की तैयारी के लिए मुख्य चरण:

सिलेबस को समझें (Syllabus को समझें): बाल विकास के सिद्धांतअनुवांशिकता-पर्यावरणसामाजिकरणऔर पियाजे-कोहलबर्ग-वायगोत्स्की जैसे प्रमुख सिद्धांतों को विस्तार से पढ़ें।

महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें:समावेशी शिक्षाबाल-संगठनशिक्षाप्रगतिशील शिक्षाऔर मूल्यांकन-आकलन (Assessment) बहुत महत्वपूर्ण हैं।

NCERT Books पढ़ें: कक्षा 1 से 8 तक की NCERT Books (नैदानिक ​​मनोविज्ञान और शिक्षण से संबंधित) बाल विकास की नींव मजबूत करती हैं।

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें: पिछले 5-10 वर्षों के CTET/TET प्रश्न पत्र हल करना सबसे प्रभावी तरीका है। इससे प्रश्न का नतीजा समझ में आता है।

मॉक टेस्ट और रिवीजन (मॉक टेस्ट और रिवीजन): ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) बेहतर हो सके।

शिक्षण लागू (पेडागॉजी) पर ध्यान दें: बाल-आश्रित शिक्षा के अनुसारटने के बजाय समझने और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने वाले उत्तरों पर जोर दें।  महत्वपूर्ण विषय (Topics):

विकास के चरण और उनके सिद्धांत (संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक)

भाषा और विचार (भाषा और विचार)

बुद्धिमत्ता (बुद्धिमत्ता - गार्डनर, स्टर्नबर्ग)

लिंग एक सामाजिक संरचना (लिंग एक सामाजिक निर्माण के रूप में)

एनसीएफ-2005 (NCF-2005) और एनईपी-2020 (NEP-2020)

साधन:

किताबें: अरिहंत (अरिहंत) या दिशा प्रकाशन की बाल विकास और शिक्षाशास्त्र की किताबें।

YouTube पर CTET के लिए कई चैनल जो CDP के थ्योरी वीडियो देते हैं।

वेबसाइटें: www.mybasiceducator.com 

अध्याय 1;- बाल विकास : अर्थ, आवश्यकता, क्षेत्र एवं अवस्थाएँ Child Development : Meaning, Necessity, Domain and Stages

  1 बाल विकास का अर्थ

बाल विकास का सामान्य अर्थ होता है- बालकों का मानसिक व शारीरिक विकास अर्थात् बालकों का सर्वांगीण विकास। बाल विकास शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संज्ञानात्मक, भाषायी तथा धार्मिक आदि रूपों में होता है। बाल विकास का सम्बन्ध गुणात्मक (कार्य कुशलता, ज्ञान, तर्क, नवीन विचारधारा) एवं परिमाणात्मक (लम्बाई में वृद्धि, भार में वृद्धि तथा अन्य) दोनों से है।

बाल विकास के अन्तर्गत शिक्षकों को एक निश्चित आयु के सामान्य बालकों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा संवेगात्मक परिपक्वता का ज्ञान होना आवश्यक है, जिससे वे उनकी क्रियाओं को नियन्त्रित करके अपेक्षित दिशा प्रदान कर सकें।


रिक के अनुसार, "विकास एक क्रमिक एवं मन्दगति से चलने वाली प्रक्रिया है।"

क्रो एण्ड क्रो के अनुसार, "बाल विकास वह विज्ञान है, जो बालक के व्यवहार का अध्ययन गर्भावस्था से मृत्यु पर्यन्त तक करता है।"

हरलॉक के अनुसार, "बाल विकास मनोविज्ञान की वह शाखा है, जो गर्भाधान से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक होने वाले मनुष्य के विकास के विभिन्न अवस्थाओं में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करती है।"

2 बाल विकास की आवश्यकता

आधुनिक युग में बाल विकास का अध्ययन कई रूप से महत्त्वपूर्ण है। इस दिशा में हुए अध्ययनों से न केवल बालकों का ही कल्याण हुआ है, बल्कि माता-पिता को बालकों को समझने में बहुत सुविधा भी मिली है तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मानव समाज का कल्याण हुआ है। मनोविज्ञान की शाखा बाल विकास के अध्ययन से बालकों के जीवन को सुखी ही नहीं बनाया जा सकता है, बल्कि उनके व्यवहार को प्रशंसनीय और उनके जीवन को समृद्धिशाली भी बनाया जा सकता है। इस विषय के अध्ययन की आवश्यकता शिक्षक, बाल चिकित्सक, बाल सुधारक आदि सभी को होती है। इस विषय की आवश्यकता निम्न रूप से समाज में हो सकती है

बालकों के स्वभाव को समझने में उपयोगी

बालकों के शिक्षण एवं शिक्षा में उपयोगी

बालकों के विकास को समझने में सहायक

बालकों के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने में सहायक

बालकों के व्यक्तित्व विकास को समझने में उपयोगी

बालकों के व्यवहार के नियन्त्रण में सहायक

बाल निर्देशन में सहायक

बाल व्यवहार के सम्बन्ध में पूर्वकथन करने में सहायक

सुखी पारिवारिक जीवन बनाने में सहायक।

.3 बाल विकास के क्षेत्र

बाल विकास का क्षेत्र अत्यन्त ही विस्तृत एवं व्यापक है। यह बालक के विकास के सभी आयाम, स्वरूप, असामान्यताओं, शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों तथा उनको प्रभावित करने वाले सभी तत्त्वों का अध्ययन करता है। बाल विकास के विषय क्षेत्र के अन्तर्गत निम्न क्षेत्रों को सम्मिलित किया जाता है

बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का अध्ययन

बाल विकास के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन

बाल विकास को प्रभावित करने वाले तत्त्वों का अध्ययन

बालकों की विभिन्न असामान्यताओं का अध्ययन

मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान का अध्ययन

बाल व्यवहारों और अन्तः क्रियाओं का अध्ययन

बालकों की रुचियों का अध्ययन

बालकों की विभिन्न मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन

बालकों की वैयक्तिक भिन्नताओं का अध्ययन

बालकों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन

बालक-अभिभावक सम्बन्धों का अध्ययन आदि।

4 बाल विकास की अवस्थाएँ

मानव विकास एक सतत् प्रक्रिया है। शारीरिक विकास तो एक सीमा (परिपक्वता प्राप्त करने) के बाद रुक जाता है, किन्तु मनोशारीरिक क्रियाओं में विकास निरन्तर होता रहता है। इन मनोशारीरिक क्रियाओं के अन्तर्गत मानसिक, भाषायी, संवेगात्मक, सामाजिक एवं चारित्रिक विकास आते हैं। इनका विकास विभिन्न आयु स्तरों में भिन्न-भिन्न प्रकार से होता है। इन आयु स्तरों को मानव विकास की अवस्थाएँ कहते हैं।

भारतीय मनीषियों ने मानव विकास की अवस्थाओं को सात कालों में विभाजित किया है

1. गर्भावस्था

गर्भाधान से जन्म तक

2. शैशवावस्था

जन्म से 5 वर्ष तक

3. बाल्यावस्था

5 वर्ष से 12 वर्ष तक

4. किशोरावस्था

12 वर्ष से 18 वर्ष तक

5. युवावस्था

18 वर्ष से 26 वर्ष तक)

6. प्रौढ़ावस्था

25 वर्ष से 55 वर्ष तक

7. वृद्धावस्था

55 वर्ष से मृत्यु तक

इस समय अधिकतर विद्वान् मानव अवस्थाओं के अन्तर्गत करते हैं विकास का अध्ययन निम्नलिखित चार अवस्थाओं में होने वाले मानव विकास का अध्ययन किया जाता है।

1. शैशवावस्था

जन्म से 6 वर्ष तक

2. बाल्यावस्था

6 वर्ष से 12 वर्ष तक

3. किशोरावस्था

12 वर्ष से 18 वर्ष तक

4. वयस्कावस्था

18 वर्ष से मृत्यु तक

शिक्षा की दृष्टि से प्रथम तीन अवस्थाएँ महत्त्वपूर्ण हैं, इसलिए बाल विकास में इन्हीं तीन अवस्थाओं में होने वाले मानव विकास का अध्ययन किया जाता है।

शैशवावस्था

जन्म से 6 वर्ष तक की अवस्था को शैशवावस्था कहा जाता है। इसमें जन्म से 3 वर्ष तक बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है। शैशवावस्था में अनुकरण एवं दोहराने की तीव्र प्रवृत्ति बच्चों में पाई जाती है। इसी काल में बच्चों का समाजीकरण भी प्रारम्भ हो जाता है। इस काल में जिज्ञासा की तीव्र प्रवृत्ति बच्चों में पाई जाती है। मनोवैज्ञानिकों की दृष्टि से यह काल भाषा सीखने की सवर्वोत्तम अवस्था है। इन्हीं सब कारणों से यह काल शिक्षा की दृष्टि से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

बाल्यावस्था

6 वर्ष से 12 वर्ष तक की अवस्था को बाल्यावस्था कहा जाता है। बाल्यावस्था के प्रथम चरण 6 से 9 वर्ष में बालकों की लम्बाई एवं भार दोनों बढ़ते हैं। इस काल में बच्चों में चिन्तन एवं तर्क शक्तियों का विकास हो जाता है। इस काल के बाद से बच्चे पढ़ाई में रुचि लेने लगते हैं। शैशवावस्था में बच्चे जहाँ बहुत तीव्र गति से सीखते हैं, वहीं बाल्यावस्था में सीखने की गति मन्द हो जाती है, किन्तु उनके सीखने का क्षेत्र शैशवावस्था की तुलना में विस्तृत हो जाता है। मनोवैज्ञानिकों की दृष्टि से इस अवस्था में बच्चों की शिक्षा के लिए विभिन्न विधियों का प्रयोग करना चाहिए।

किशोरावस्था

12 वर्ष से 18 वर्ष तक की अवस्था को किशोरावस्था कहा जाता है। यह वह समय होता है, जिसमें व्यक्ति बाल्यावस्था से परिपक्वता की ओर उन्मुख होता है। इस अवस्था में किशोरों की लम्बाई एवं भार दोनों में वृद्धि होती है, साथ ही मांसपेशियों में भी वृद्धि होती है। 12-14 वर्ष की आयु के बीच लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की लम्बाई एवं मांसपेशियों में तेजी से वृद्धि होती है एवं 14-18 वर्ष की आयु के बीच लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की लम्बाई एवं मांसपेशियाँ तेजी से बढ़ती हैं। इस काल में प्रजनन अंग विकसित होने लगते हैं एवं उनकी काम की मूल प्रवृत्ति जागृत होती है। इस अवस्था में किशोर-किशोरियों की बुद्धि का पूर्ण विकास हो जाता है, उनके ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता बढ़ जाती है, स्मरण शक्ति बढ़ जाती है एवं उनमें स्थायित्व आने लगता है। इस अवस्था में मित्र बनाने की प्रवृत्ति तीव्र होती है एवं मित्रता में प्रगाढ़ता भी इस दौरान सामान्य-सी बात है।

5 विकास के विभिन्न आयाम

बाल विकास को वैसे तो कई आयामों में विभाजित किया जा सकता है, किन्तु बाल विकास एवं बाल-मनोविज्ञान के अध्ययन के दृष्टिकोण से 

निम्नलिखित आयाम महत्त्वपूर्ण हैं

शारीरिक विकास

इसके अन्तर्गत बालक के शरीर के बाह्य एवं आन्तरिक अवयवों का विकास शामिल है। शरीर के बाह्य परिवर्तन; जैसे-ऊँचाई, शारीरिक अनुपात में वृद्धि इत्यादि स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं। आन्तरिक अवयवों के परिवर्तन बाह्य रूप से दिखाई तो नहीं पड़ते, किन्तु शरीर के भीतर इनक समुचित विकास होता रहता है।

शारीरिक वृद्धि एवं विकास की प्रक्रिया व्यक्तित्व के उचित समायोजन और विकास के मार्ग में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रारम्भ में शिशु अपने हर प्रकार के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहता है, धीरे-धीरे विकास की प्रक्रिया के फलस्वरूप वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में सक्षम होता जाता है।

शारीरिक वृद्धि एवं विकास पर बालक के आनुवंशिक गुणों का प्रभाव देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त बालक के परिवेश एवं उसकी देखभाल का भी शारीरिक वृद्धि एवं विकास पर प्रभाव पड़ता है।

मानसिक विकास

मानसिक विकास से तात्पर्य बालक की उन सभी मानसिक योग्यताओं एवं क्षमताओं में वृद्धि और विकास से है, जिसके परिणामस्वरूप वह अपने निरन्तर बदलते हुए वातावरण में ठीक प्रकार समायोजन करता है और विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुलझाने में अपनी मानसिक शक्तियों का पर्याप्त उपयोग कर पाता है।

कल्पना करना, स्मरण करना, विचार करना, निरीक्षण करना, समस्या समाधान करना, निर्णय लेना, इत्यादि की योग्यता संज्ञानात्मक विकास के फलस्वरूप ही विकसित होते हैं। जन्म के समय बालक में इस प्रकार की योग्यता का अभाव होता है, धीरे-धीरे आयु बढ़ने के साथ-साथ उसमें मानसिक विकास की गति भी बढ़ती रहती है।

संज्ञानात्मक विकास

शिक्षकों को संज्ञानात्मक विकास की पर्याप्त जानकारी इसलिए होनी चाहिए, क्योंकि इसके अभाव में वह बालकों की इससे सम्बन्धित समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएगा। यदि कोई बालक मानसिक रूप से कमजोर है, तो इसके क्या कारण हैं, यह जानना उसके उपचार के लिए आवश्यक है।

संज्ञानात्मक विकास के बारे में पर्याप्त जानकारी होने से विभिन्न आयु स्तरों पर पाठ्यक्रम, सहगामी क्रियाओं तथा अनुभवों के चयन और नियोजन में सहायता मिलती है। किस विधि और तरीके से पढ़ाया जाए, सहायक सामग्री तथा शिक्षण साधन का प्रयोग किस तरह किया जाए, शैक्षणिक वातावरण किस प्रकार का हो, इन सबके निर्धारण में संज्ञानात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी शिक्षकों के लिए सहायक साबित होती है।

भाषायी विकास

भाषा का विकास एक प्रकार का संज्ञानात्मक विकास ही है। मानसिक योग्यता की इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। भाषा का तात्पर्य होता है वह सांकेतिक साधन, जिसके माध्यम से बालक अपने विचारों एवं भावों का सम्प्रेषण करता है तथा दूसरों के विचारों एवं भावों को समझता है।

अभिव्यक्ति क्षमता का विकास

भाषायी योग्यता के अन्तर्गत मौखिक अभिव्यक्ति, सांकेतिक अभिव्यक्ति, लिखित अभिव्यक्ति शामिल हैं। भाषायी योग्यता एक कौशल है, जिसे अर्जित किया जाता है।

इस कौशल को अर्जित करने की प्रक्रिया बालक के जन्म के साथ ही

प्रारम्भ हो जाती है। अनुकरण, वातावरण के साथ अनुक्रिया तथा शारीरिक, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं की पूर्ति की माँग इसमें विशेष भूमिका निभाती है। यह विकास बालक में धीरे-धीरे एक निश्चित क्रम में होता है।

जन्म से लेकर आठ माह तक बालक को किसी शब्द की जानकारी नहीं होती। 9 माह से 12 माह के बीच वह तीन या चार शब्दों को समझने लगता है। डेढ़ वर्ष के भीतर उसे 10 से 12 शब्दों की जानकारी हो जाती है।

2 वर्ष की आयु तक उसे दो सौ से अधिक शब्दों की जानकारी हो जाती है। 3 वर्ष के भीतर ही बालक लगभग एक हजार शब्दों को समझने लगता है। इसी तरह उसमें भाषायी विकास होते रहते हैं और 16 वर्ष की आयु तक बालक लगभग एक लाख शब्दों को समझने की योग्यता विकसित कर लेता है।

भाषायी विकास की प्रक्रिया में लिखने एवं पढ़ने का भी ज्ञान बच्चे में धीरे-धीरे ही होता है। बाल्यावस्था में वह धीरे-धीरे एक-एक शब्द को पढ़ता एवं लिखता है, उसके बाद उसके इन कौशलों में गति आती जाती है।

शिक्षकों को भाषा के विकास की प्रक्रिया का सही ज्ञान होना इसलिए अनिवार्य है, क्योंकि इसी के आधार पर बालक की भाषा से सम्बन्धित समस्याएँ; जैसे- अस्पष्ट उच्चारण, गलत उच्चारण, तुतलाना, हकलाना, तीव्र अस्पष्टः वाणी आदि का समाधान कर सकता है।

सामाजिक विकास

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। बालक में सामाजिक भावनाओं का विकास जन्म के बाद ही शुरू होता है। वृद्धि एवं विकास के अन्य पहलुओं की तरह ही सामाजिक गुण भी बच्चे में धीरे-धीरे पनपते हैं।

इन गुणों के विकास की प्रक्रिया, जो बच्चे के सामाजिक व्यवहार में वांछनीय परिवर्तन लाने का कार्य सम्पन्न करती है, सामाजिक विकास अथवा समाजीकरण के नाम से जानी जाती है।

सामाजिक वृद्धि एवं विकास का अर्थ होता है, अपने साथ एवं दूसरों के साथ भली-भाँति समायोजन करने की योग्यता। सामाजिक विकास की प्रक्रिया व्यक्ति को सामाजिक मान्यताओं, रीति-रिवाजों और परम्पराओं के अनुकूल आचरण करने में पूरी-पूरी सहायता करती है और इस तरह से अपने सामाजिक परिवेश में ठीक प्रकार से समायोजित होने में समर्थ बनाती है।

शारीरिक ढाँचा, स्वास्थ्य, बुद्धि, संवेगात्मक विकास, परिवार, पारिवारिक वातावरण, सामाजिक वातावरण, इत्यादि व्यक्ति के सामाजिक विकास को प्रभावित करते हैं। शिक्षा के कई उद्देश्यों में एक बालक का सामाजिक विकास भी होता है।

सांवेगिक/संवेगात्मक विकास

संवेग जिसे भाव भी कहा जाता है का अर्थ होता है, ऐसी अवस्था जो व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करती है। भय, क्रोध, घृणा, आश्चर्य, स्नेह, विषाद, आदि संवेग के उदाहरण हैं। बालक में आयु बढ़ने के साथ ही इन संवेगों का विकास भी होता रहता है।

संवेगात्मक विकास मानव वृद्धि एवं विकास का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है। व्यक्ति का संवेगात्मक व्यवहार उसके शारीरिक वृद्धि एवं विकास को ही

प्रभावित नहीं करता, बल्कि बौद्धिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास को भी प्रभावित करता है। प्रत्येक संवेगात्मक अनुभूति व्यक्ति में कई प्रकार के शारीरिक और शरीर सम्बन्धी परिवर्तनों को जन्म देती है।

5,विद्यालय के परिवेश और क्रिया-कलापों को उचित प्रकार से संगठित कर अध्यापक बच्चों के संवेगात्मक विकास में भरपूर योगदान दे सकते हैं।

बालकों को शिक्षकों का पर्याप्त सहयोग एवं स्नेह मिलना उनके व्यक्तित्व के विकास के दृष्टिकोण से आवश्यक है। इसी प्रकार यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि बालक के स्वाभिमान को कभी ठेस न पहुँचे। इस तरह संवेगात्मक विकास के कई पहलुओं को ध्यान में रखकर ही बालक का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है।

1.6 सृजनात्मकता

सृजनात्मकता मौलिक चिन्तन, नए प्रकार के संगठन, अलग प्रकार का चिन्तन एवं व्यवहार, पुरानी समस्याओं के नवीन समाधानों, नए सम्बन्धों को देखना अथवा व्याख्या, लोचशीलता तथा जीवन के भिन्न क्षेत्रों में नवीन दृष्टिकोण अपनाना है। सृजनकर्ता के लिए कोई भी मौलिक विचार अथवा व्याख्या सृजनात्मकता का उदाहरण है। इस प्रकार सृजनात्मकता चिन्तन, सामाजिक अन्तःक्रिया की विधियों अथवा अध्ययन, कार्य अथवा खेल में सम्भव है। जेम्स ड्रेवर के अनुसार, "अनिवार्य रूप से किसी नई वस्तु का सृजन करना ही सृजनात्मकता है।" मनोविश्लेषणात्मक, साहचर्यवाद, अन्तः दृष्टिवाद एवं अस्तित्ववाद सिद्धान्तों का सम्बन्ध सृजनात्मकता से है।

गिलफोर्ड के अनुसार सृजनात्मकता

गिलफोर्ड ने सृजनात्मकता के निम्नलिखित तत्त्व बताए हैं

तात्कालिक स्थिति से परे जाने की योग्यता जो व्यक्ति वर्तमान परिस्थितियों से हटकर, उससे आगे की सोचता है और अपने चिन्तन को मूर्त रूप देता है, उसमें सृजनात्मकता का गुण पाया जाता है।

समस्या की पुनर्व्याख्या सृजनात्मकता का एक तत्त्व समस्या की पुनर्व्याख्या है।

सामंजस्य जो बालक तथा व्यक्ति असामान्य, किन्तु प्रासंगिक विचार तथा तथ्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हैं, वे सृजनात्मक कहलाते हैं।

अन्य के विचारों में परिवर्तन ऐसे व्यक्तियों में भी सृजनात्मकता विद्यमान रहती है, जो तर्क, चिन्तन तथा प्रमाण द्वारा दूसरे व्यक्तियों के विचारों में परिवर्तन कर देते हैं।

सृजनात्मक क्षमता का विकास

शिक्षक को बालकों में सृजनात्मक क्षमता का विकास करने के लिए निम्नलिखित प्रमुख तरीके अपनाने चाहिए

1. तथ्यों का अधिगम समस्या को हल करने में कौन-कौन-से तथ्यों को सिखाया जाए, शिक्षक को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

2. मौलिकता शिक्षक को चाहिए कि वह तथ्यों के आधार पर मौलिकता (Fundamentality) के दर्शन कराए।

3. मूल्यांकन बालकों में अपना मूल्यांकन स्वयं करने की प्रवृत्ति का विकास करना चाहिए।

4. समस्या के स्तरों की पहचान समस्या के स्तरों को पहचानकर उसे दूर करना चाहिए।

5. जाँच बालकों में जाँच (Testing) करने की कुशलता का अर्जन कराया जाए। 6. पाठ्य सहगामी क्रियाएँ विद्यालय में बुलेटिन बोर्ड, मैग्जीन,पुस्तकालय, वाद-विवाद, खेल-कूद, स्काउटिंग, एनसीसी आदि क्रियाओं द्वारा नवीन उ‌द्भावनाओं का विकास करना चाहिए।

B.ED D.EL.ED New Rule : बीएड और डीएलएड हेतु नया नियम हुआ जारी

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने 2025 के लिए बीएड (B.Ed) और डीएलएड (D.El.Ed) कोर्स के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।


 अब छात्र एक समय में केवल एक ही शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स कर सकेंगे। इसके साथ ही 6 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप और मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षण लेने का प्रावधान भी लागू किया गया है।

बीएड और डीएलएड कोर्स के नियमों में बड़ा बदलाव

NCTE ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक बनने के इच्छुक छात्र अब एक साथ बीएड और डीएलएड दोनों कोर्स नहीं कर पाएंगे। पहले कई विद्यार्थी दोनों को एक साथ पूरा करने की कोशिश करते थे ताकि समय की बचत हो सके, लेकिन इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्न उठने लगे थे। इसलिए अब प्रत्येक छात्र को केवल एक ही कोर्स चुनना होगा और उसी पर फोकस करना होगा।

6 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप का प्रावधान

नए नियमों के अनुसार, बीएड और डीएलएड दोनों कोर्स में अब 6 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप करना जरूरी होगा। यह इंटर्नशिप केवल उन्हीं स्कूलों में की जा सकेगी जो NCTE से मान्यता प्राप्त हैं। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को शिक्षक बनने से पहले वास्तविक कक्षा अनुभव प्रदान करना है ताकि वे प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकें।

केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से की गई पढ़ाई ही वैध मानी जाएगी

NCTE ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं संस्थानों से की गई पढ़ाई को मान्यता दी जाएगी जिन्हें परिषद ने मान्यता दी है। किसी फर्जी या गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया कोर्स वैध नहीं माना जाएगा। ऐसे संस्थानों से डिग्री लेने वाले छात्रों की डिग्री निरस्त मानी जाएगी।

ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर भी लागू हुए नए दिशा निर्देश

नए नियमों के अनुसार, अब पूरा बीएड या डीएलएड कोर्स ऑनलाइन नहीं किया जा सकेगा। केवल थ्योरी से संबंधित कुछ मॉड्यूल ही ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल और प्रशिक्षण के लिए छात्रों को संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक शिक्षण कौशल भी प्राप्त करें।

प्रवेश से पहले संस्थान की मान्यता जांचना जरूरी

छात्रों को अब किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता स्थिति अवश्य जांचनी होगी। इसके साथ ही संस्थान की फीस संरचना, इंटर्नशिप व्यवस्था और NCTE से अनुमोदन की जानकारी भी देखना आवश्यक है। ऐसा न करने पर भविष्य में डिग्री या प्रमाणपत्र अमान्य हो सकता है।

शिक्षकों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

एनसीटीई के इन नए दिशा निर्देशों को शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। पहले जहां कई छात्र दोहरी डिग्री लेकर शिक्षक बनने की प्रक्रिया को मात्र औपचारिकता मानते थे, वहीं अब उन्हें अपने चुने हुए कोर्स में पूरी लगन से जुड़ना होगा। यह बदलाव भविष्य में स्कूलों और कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगा।

छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण अनुभव

नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अधिक व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इंटर्नशिप के दौरान वे शिक्षण की वास्तविक परिस्थितियों में काम करेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास और शिक्षण कौशल में सुधार आएगा। इस कदम से शिक्षा प्रणाली को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश में प्री प्राइमरी टीचर्स में एजुकेटर रिटेन की नई विज्ञप्ति, सुनहरा मौका

यूपी प्री प्राइमरी एजुकेटर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के प्री-प्राइमरी स्कूल में एजुकेटर से जुड़ी नई अधिसूचना जारी की गई है।  सी. शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी छात्रावासों में आंगनवाड़ी ईसीसीई एजुकेटर शामिल होंगे। 


 जो भी सुपरमार्केट सुपरमार्केट बाल वाटिका स्कॉटिश में एजुकेटर बनने की चाहत रखते हैं, उनके लिए यह अहम खबर है।  आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

यूपी के प्री-प्राइमरी स्कॉटलैंड में एजुकेटर होगेस्ट

व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने बालवाड़ी आश्रम के बच्चों को नामांकित करने के उद्देश्य से एजुकेटर की नियुक्ति का निर्णय लिया है।  यह सभी सामान में की जाएगी।  शुरुआती चरण में 212 एजुकेटर रुकेंगे।  यह बताया गया है कि को-लोक रेटेड वैलीवाड़ी कर्मचारी पर आधारित है।

  इसके लिए प्रमाणित विश्वविद्यालय से होम साइंस में स्नातक करने वाले स्कूटर आवेदन कर सकते हैं।  इसके साथ ही कोचिंग टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) या सीट असिस्टेंट इंजीनियर अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं।  इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से स्नातक योग्यता वाले भी पात्र होंगे।

इन योग्यताओं का होना जरूरी

एजुकेटर बनने के लिए केवल डिग्री ही नहीं बल्कि कुछ आरक्षण भी पूरी तरह से जरूरी है।  इसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।  आवेदन केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी ही कर पाएंगे।  जारी अधिसूचना के अनुसार किसी भी प्रकार का अनुभव अनिवार्य नहीं होगा।  यह नियम पूरे प्रदेश के सभी अछूतों पर लागू होगा।

एजुकेटर बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया

जो भी युवा शिक्षक शामिल होना चाहते हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजना पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।  पंजीकरण के बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।  प्रक्रिया पूरी तरह से लेने के बाद प्री-प्राइमरी स्कोल में एजुकेटर के लिए आवेदन किया जा सकता है।  विस्तृत जानकारी पोर्टफोलियो पोर्टल पर देख सकते हैं।

 

प्राइमरी टीचर नोटिफिकेशन हुआ जारी, शिक्षक बनने का मिला सुनहरा मौका अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर

 DSSSB Primary Teacher Notification Update के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है डीएसएसएसबी ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 का नोटिस जारी कर दिया है इस बार कुल 1180 पदों पर भर्ती होगी यह मौका सिर्फ दिल्ली के ही नहीं बल्कि पूरे देश के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर हैl



कब से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर 2025 से शुरू होंगे और 16 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भरे जा सकेंगे उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करना होगा इसके बाद लिंक बंद कर दिया जाएगा

कितने पदों पर होगी भर्ती

प्राथमिक शिक्षक के लिए कुल 1180 पदों पर भर्ती होगी इसमें 1055 पद शिक्षा निदेशालय में और 125 पद नई दिल्ली नगर परिषद में रखे गए हैं रिक्तियों में सामान्य ओबीसी एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए अलग अलग आरक्षण है

शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए

उम्मीदवारों को बारहवीं पास होने के साथ डीएलएड या बीएलएड या समान डिग्री होनी चाहिए इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी पेपर 1 पास होना जरूरी है

आयु सीमा और अन्य शर्तें

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम के अनुसार छूट दी जाएगी

अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे इस वजह से यह भर्ती पूरे देश के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है

कैसे होगा चयन

डीएसएसएसबी इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराएगा परीक्षा की तिथि और बाकी जानकारी समय समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी।

TET for Teacher's: टीचर्स डे से पहले शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नौकरी बचानी है तो पास करनी होगी ये परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जस्टिस दिपांकर दत्ता और ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने 1 सितंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में बड़ा निर्णय दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि जिनके पास 5 साल से अधिक की सेवा बची है, उन्हें अनिवार्य रूप से TET पास करना होगा। टीईटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि जिन शिक्षकों की सेवा सेवानिवृत्ति में सिर्फ 5 साल से कम शेष है, वे बिना TET पास किए भी कार्यरत रह सकते हैं। 


टीईटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जो शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, वे या तो सेवा छोड़ सकते हैं या फिर अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेकर टर्मिनल बेनिफिट्स (सेवा लाभ) प्राप्त कर सकते हैं। यह फैसला तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से आई याचिकाओं को लेकर दिया गया है।

बता दें कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने 2010 में यह न्यूनतम योग्यता तय की थी कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को नियुक्ति के लिए TET पास करना जरूरी होगा। इसके बाद से ही यह परीक्षा किसी भी अध्यापक की शिक्षण गुणवत्ता सुनिश्चित करने का माध्यम मानी जाती है।

क्या अल्पसंख्यक संस्थानों में भी चलेगा TET वाला नियम?

सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि क्या राज्य सरकारों की ओर से अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने वालों पर भी TET अनिवार्य कर सकती है और यह उनके अधिकारों को किस हद तक प्रभावित करेगा, इस बारे में फैसला अब बड़ी बेंच करेगी। यानी सुप्रीम कोर्ट की ही बड़ी बेंच के पास यह केस रेफर कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त से 4 दिन के लिए सभी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने राज्य के अंदर 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन सभी शिक्षण संस्थान कुल मिलाकर 4 दिन के लिए यानी 17 अगस्त तक बंद रहेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, 14 और 15 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और 16 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जबकि 17 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी। स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान 18 अगस्त यानी सोमवार को खुलेंगे।


14 अगस्त को क्या है?

उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को मुसलमानों के पर्व चेहल्लुम के चलते छुट्टी का ऐलान किया गया है। चेहल्लुम एक शिया मुस्लिम उत्सव है, जो कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन की शहादत की याद में आशूरा के 40वें दिन मनाया जाता है। इस उत्सव को लेकर 15 अगस्त के दिन राज्य के कई जिलों में जुलूस भी निकाला जाएगा।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी

15 अगस्त यानी शुक्रवार को न सिर्फupके अंदर बल्कि पूरे देश का राष्ट्रीय अवकाश होगा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रीय अवकाश के उपलक्ष्य में अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही सरकारी और निजी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

16 अगस्त को क्या है?

शनिवार (16 अगस्त) को देशभर में श्री कृष्ण  जन्माष्टमी का उत्सव है। इसके चलते न सिर्फ यूपी में बल्कि पूरे देश में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जन्माष्टमी के दिन देशभर के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्व मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरों में काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है।

इसके बाद 17 अगस्त को रविवार है जो कि साप्ताहिक अवकाश होता है। इस हिसाब से बच्चों को 4 दिन की छुट्टी मिलने वाली है।

UP : परिषदीय स्कूलों में तैनात होंगे जिला समन्वयक, चालीस हजार मिलेगा वेतन; जानिए पद की उम्र और योग्यता

 प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए चल रही कवायद को गति देने के लिए प्रदेश सरकार अब संविदा पर जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) तैनात करेगी। हर जिले में एक समन्वयक की तैनाती की जाएगी। इनकी उम्र 21 से 45 साल के बीच होगी। इनको 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।


प्रदेश में अब तक की कवायद के तहत 48061 विद्यालयों को निपुण घोषित किया जा चुका है। जबकि प्रदेश में 1.33 लाख विद्यालय हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से संशोधित लक्ष्य के अनुसार अब सिर्फ कक्षा एक व दो के बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएटस के तहत अस्थाई रूप से जिला समन्वयक तैनात किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह की ओर जारी आदेश में कहा गया है कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता एमबीए 60 फीसदी अंक के पास या पीजीडीएम में मास्टर डिग्री होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ काम करने का दो साल का अनुभव होना चाहिए। बीएड व एमएड वालों को वरीयता दी जाएगी।

उन्होंने कहा है कि समग्र शिक्षा के तहत संविदा पर इनकी तैनाती के लिए डीएम की ओर से तैनात पांच सदस्यीय समिति आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन करेगी। इनकी दक्षता की जांच की जाएगी। 

वहीं जिला शिक्षा परियोजना समिति की अध्यक्षता में जेम पोर्टल के माध्यम से शासनादेश के अनुसार इनकी चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस कवायद का असर ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों को निपुण बनाने में मिलेगा।

JBT Teacher Recruitment 2025: जेबीटी टीचर पदों पर निकली भर्ती, ग्रैजुएट के लिए मौका

अगर आप भी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ की ओर से जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 218 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 111 पद अनारक्षित, 44 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 41 पद अनुसूचित जाति और 22 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।


 इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssachd.nic.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू होगी। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 अगस्त 2025 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 (दोपहर 2 बजे) तक तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता-

1. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट या समकक्ष योग्यता प्राप्त की होनी चाहिए।

2. एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए)।

3. उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

Samagra Shiksha Chandigarh JBT Recruitment 2025 Notification Link

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान-

उम्मीदवारों को हर महीने 45,260 रुपये वेतन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।



Kendriya Vidyalaya Teacher : केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की होगी नई भर्ती, यहाँ देखें

केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति दोनों भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान है जो स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं। यह दोनों विद्यालय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत होते हैं और यह आवासीय विद्यालय होते हैं। वर्तमान में भारत में लगभग 1250 से अधिक केंद्रीय विद्यालय एवं 650 से अधिक जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यरत है। और सरकार द्वारा समय-समय पर इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है ताकि शिक्षा व्यवस्था अच्छी तरीके से बनी रहे।


वर्तमान में मिली नई जानकारी के अनुसार बता दे कि देश के विभिन्न केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय में 12000 से अधिक रिक्त पदों पर शिक्षक भर्ती का आयोजन कराया जाएगा। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई है जिसके अनुसार एनसीईआरटी में 146 और एनसीटीई में 60 पद रिक्त है इसके अलावा और स्थाई रूप से संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति जारी है। तथा देशभर में विभिन्न कार्यरत नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय में वर्तमान में लगभग 12000 से अधिक रिक्त पद है जिसे सरकार द्वारा जल्द ही भरा जाना प्रस्तावित है इसके लिए केंद्र सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा राज्यसभा में लिखित रूप से जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट

वर्तमान में काफी युवा कैंडिडेट केंद्र सरकार की नौकरी लेना चाहते हैं और खास करके शिक्षक बनना चाहते हैं तथा केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है और इन शिक्षक पदों पर जल्द ही प्रति का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा बताया गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में 7765 पद और नवोदय विद्यालय समिति में 4323 रिक्त पद है उनके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करवाया जाएगा। 

वर्तमान में सेवानिवृत्ति, इस्तीफा, पद स्थानांतरण इत्यादि के कारण विद्यालय में कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है और इन पदों की पूर्ति हेतु प्रति प्रक्रिया लगातार चल रही है और जल्द ही ऑफिशल नोटिफिकेशन अलग-अलग राज्यों एवं जिलों के अनुसार जारी किया जाएगा।

शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा यह भी बताया गया है कि शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए अस्थाई तौर पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति का भी प्रावधान रखा गया है। और सरकार द्वारा सभी रिक्त पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं जिसके कारण देश में केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा भर्ती का आयोजन अपने संबंधित समिति एवं संगठन की ओर से करवाया जाएगा। इन विद्यालय में शिक्षक पदों का चयन अस्थाई तौर पर किया जाएगा और इन पदों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा और निर्धारित किए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट सूची निकालकर उनका चयन होगा और अंतिम में उन्हें साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।

Balvatika Merge News : यूपी के 10,827 स्कूलों को बालवाटिका बनाने और उनमें पढ़ाने के लिए 1 लाख संविदा ईसीसीई शिक्षकों की तैनाती के आदेश जारी

उत्तर प्रदेश राज्य में शिफ्टिंग की प्रक्रिया जोरों से चलाई जा रही है पहले परिचय दिए प्राथमिक स्कूलों तथा उच्च प्राथमिक स्कूलों को पास के स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है मर्ज होने के बाद खाली बच्चे कैंपस में अब बाल वाटिका की पढ़ाई शुरू की जाएगी इसके लिए आंगनबाड़ी केदो को इन खाली पड़े कैंपसों में शिफ्ट किया जाएगा बता दें इन खाली पड़े विद्यालयों में 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चों को फ्री प्राइमरी की शिक्षा प्रदान कराई जाएगी जिसके अंदर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और संविदा पर तैनात होने वाले संविदा एजुकेटर इन बच्चों को पढ़ाएंगे। इन खाली पड़े स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद आंगनबाड़ी केंद्र इन स्कूलों में शिफ्ट कर दिए जाएंगे इसके बाद बाल वाटिका की पढ़ाई शुरू की जाएगी।


1 लाख से ज्यादा संविदा एजुकेटर किए जाएंगे तैनात

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में एक लाख से भी ज्यादा आंगनबाड़ी केदो को चुना गया है और इनमें बाल वाटिका की पढ़ाई शुरू करने के लिए तकरीबन 110000 संविदा एजुकेटर तैनात किए जाएंगे फिलहाल 10000 और 8800 संविदा एजुकेटर को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है आपकी जानकारी के लिए बता दें 110000 संविदा एजुकेटर तैनात करने की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी इस योजना को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है परंतु आने वाले समय में बाल वाटिका शिक्षा को पूरी तरह से संविदा एजुकेटर के हवाले कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 10827 स्कूलों को किया गया बंद

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 10827 स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है या कहीं इन स्कूलों में बच्चों की कम संख्या होने के कारण इन्हें पड़ोसी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है और इन खाली बच्चे स्कूलों का संपूर्ण रूप से लाभ उठाने के लिए सरकार ने इन स्कूलों को प्री प्राइमरी स्कूलों में बदलने के लिए विभागीय आदेश जारी कर दिए हैं इसके बाद से इन खाली पड़े स्कूलों में बाल वाटिका की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी बता दे इन स्कूलों में 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चों को आंगनवाड़ी में प्री प्राइमरी की शिक्षा दी जा रही है और यह शिक्षा आंगनवाड़ी सहायिका और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और उनकी सहायता के लिए अब संविदा पर एजुकेटर रखे जाएंगे जो बाल वाटिका की पढ़ाई में मदद करेंगे इसके लिए 20000 संविदा एजुकेटर की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं और पहले चरण की प्रक्रिया जारी हैl


TET For Primary Teachers Good News: इन सभी शिक्षकों के लिए टेट जरूरी नहीं, जानें पूरा नियम, 23 अगस्त 2010 का नियम क्यों है अहम?

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के बीच लंबे समय से एक बड़ा सवाल बना हुआ था—क्या हर शिक्षक के लिए टीईटी (TET) पास करना अनिवार्...