UP TET 2026 : यूपी टीईटी की आवेदन तिथि बढ़ी, अभ्यर्थियों को मिली राहत

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 के लिए आनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू की गई थी।

अब तक 14,58,104 अभ्यर्थियों का आवेदन

अब तक 14,58,104 अभ्यर्थियों ने आनलाइन पंजीकरण कराए, जिसमें से 12,80,845 ने प्रक्रिया पूर्ण कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त किया।

 इसके सापेक्ष 12,59,173 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अब तक आवेदन किए हैं। इसमें प्राथमिक और उच्च दोनों स्तर की टीईटी के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।

क्यों बढ़ाई गई अंतिम तिथि?

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार टीईटी के लिए ओटीआर में सर्वर की समस्या के दृष्टिगत तिथि बढ़ाई गई है। 

इस तरह बढ़ी तिथि में आनलाइन पंजीकरण/आवेदन/शुल्क जमा


किए जा सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई से बढ़ाकर आठ मई कर दी गई है।

धीमा सर्वर से अभ्यर्थियों को दिक्कत आई
अभी आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निश्चित थी। ऐसे में अंतिम तिथि नजदीक देखते हुए अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन करने के प्रयास किए, जिसके कारण ओटीआर नंबर प्राप्त करने में अभ्यर्थियों को सर्वर धीमा हो जाने से दिक्कतें आई।
अब आवेदन बढ़ने की उम्मीद
शुरुआत में रफ्तार धीमी थी, लेकिन अंतिम तिथि नजदीक होने पर स्थिति यह है कि एक ही दिन में 1.04,196 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किए। इसी तरह इस सप्ताह में 5,68,922 ने पंजीकरण किए।
 इसके अलावा अब तक किए गए आवेदनों को अपेक्षा से कम माना जा रहा है, लेकिन अब तिथि बढ़ जाने पर आवेदन बढ़ने की उम्मीद है।

UPTET 2026 सिलेबस

UPTET 2026 सिलेबस में दो, 150 मिनट, 150-प्रश्न, नो-नेगेटिव-मार्किंग पेपर शामिल हैं: पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8)। मुख्य विषयों म...