EVS Day 8: हमारा पर्यावरण - पारिस्थितिक तंत्र, खाद्य श्रृंखला | UPTET CTET 2026 Notes

नमस्ते दोस्तों, My Basic Educator में आपका स्वागत है।

EVS Series Day 8 में आज का Topic है "हमारा पर्यावरण - पारिस्थितिक तंत्र"। UPTET CTET Paper 1 में बच्चे के पर्यावरण से जुड़े 30 सवाल आते हैं। इस Chapter से हर साल 2 सवाल पक्के पूछे जाते हैं।



1 मिनट में समझो: जीव + निर्जीव चीजें + उनके बीच का संबंध = पारिस्थितिक तंत्र = Ecosystem


🌍 पारिस्थितिक तंत्र के 3 मुख्य घटक - Table से याद करो

घटक काम उदाहरण UPTET Point
1. उत्पादक
Producer
सूर्य के प्रकाश से भोजन बनाते हैं हरे पौधे, घास, पेड़ प्रकाश संश्लेषण करते हैं
2. उपभोक्ता
Consumer
दूसरों पर भोजन के लिए निर्भर शाकाहारी: गाय, हिरण
मांसाहारी: शेर, बाघ
सर्वाहारी: मनुष्य, कौआ
प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक
3. अपघटक
Decomposer
मृत जीवों को सड़ाते हैं, मिट्टी बनाते हैं बैक्टीरिया, कवक, केंचुआ प्रकृति के सफाईकर्मी

🔗 खाद्य श्रृंखला vs खाद्य जाल - अंतर समझो

खाद्य श्रृंखला = Food Chain: सीधी लाइन में कौन किसे खाता है
Example: घास → टिड्डा → मेंढक → सांप → बाज

खाद्य जाल = Food Web: कई खाद्य श्रृंखलाएं आपस में जुड़ी हुई
UPTET Trick: प्रकृति में हमेशा Food Web होता है, Chain सिर्फ पढ़ने के लिए।

10% का नियम: एक स्तर से दूसरे स्तर पर सिर्फ 10% ऊर्जा जाती है। 90% गर्मी में नष्ट।
Example: 1000 किलो घास से सिर्फ 100 किलो टिड्डा, 10 किलो मेंढक, 1 किलो सांप बनेगा।

📝 UPTET/CTET में पूछे गए 10 MCQs

Q1. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत क्या है?
a) पौधे b) सूर्य c) मिट्टी d) जल
Answer: b) सूर्य

Q2. "प्रकृति के सफाईकर्मी" किसे कहा जाता है?
a) उत्पादक b) उपभोक्ता c) अपघटक d) परजीवी
Answer: c) अपघटक - बैक्टीरिया, कवक

Q3. खाद्य श्रृंखला में सबसे ज्यादा संख्या किसकी होती है?
a) प्राथमिक उपभोक्ता b) द्वितीयक उपभोक्ता c) उत्पादक d) तृतीयक उपभोक्ता
Answer: c) उत्पादक - घास, पौधे सबसे ज्यादा

Q4. शेर किस प्रकार का उपभोक्ता है?
a) प्राथमिक b) द्वितीयक c) तृतीयक d) सर्वाहारी
Answer: c) तृतीयक - Top Consumer

Q5. यदि किसी तालाब से सभी मेंढक हटा दिए जाएं तो क्या होगा?
a) सांप मर जाएंगे b) मच्छर बढ़ जाएंगे c) मछली बढ़ेगी d) घास सूख जाएगी
Answer: b) मच्छर बढ़ जाएंगे - मेंढक मच्छर खाता है

Q6. 10% नियम किसने दिया?
a) डार्विन b) लिंडेमैन c) मेंडल d) पास्चर
Answer: b) लिंडेमैन

Q7. मनुष्य किस श्रेणी में आता है?
a) उत्पादक b) शाकाहारी c) मांसाहारी d) सर्वाहारी
Answer: d) सर्वाहारी - Omnivore

Q8. घास → बकरी → शेर, यह क्या है?
a) खाद्य जाल b) खाद्य श्रृंखला c) ऊर्जा पिरामिड d) पोषण स्तर
Answer: b) खाद्य श्रृंखला

Q9. मृत पेड़-पौधों को मिट्टी में कौन बदलता है?
a) हवा b) पानी c) अपघटक d) सूर्य
Answer: c) अपघटक

Q10. पारिस्थितिक तंत्र शब्द किसने दिया?
a) टेंसले b) हेकेल c) ओडम d) रीटर
Answer: a) टेंसले - 1935 में

📥 EVS Day 8 PDF Notes + Diagram

Download Ecosystem PDF

Important: UPTET में "10% नियम", "अपघटक", और "खाद्य श्रृंखला का क्रम" जरूर पूछा जाता है। Diagram बना कर याद करो।

Also Read:
1. EVS Day 7: हमारे पेड़-पौधे
2. UPTET EVS के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न
3. Math Day 8: लाभ-हानि

दोस्तों पर्यावरण समझ आया? Comment में "Ecosystem" लिखो। Day 9 में "जल चक्र" पढ़ेंगे।



टिप्पणियाँ