Day 9 SST Notes: पृथ्वी की गतियाँ + ऋतुएँ | UPTET CTET 2026
नमस्कार दोस्तों, SST Series Day 9 में स्वागत है 🙏
आज का Topic है पृथ्वी की गतियाँ और ऋतु परिवर्तन. UPTET में Diagram देकर पूछते हैं - "21 जून को कहाँ सबसे बड़ा दिन होता है?" 3 Marks पक्के.
1. पृथ्वी की 2 गतियाँ Motions of Earth
पृथ्वी एक साथ 2 तरह से घूमती है:
| गति | घूर्णन Rotation | परिक्रमण Revolution |
|---|---|---|
| 1. मतलब | अपनी धुरी पर लट्टू की तरह घूमना | सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाना |
| 2. दिशा | पश्चिम से पूर्व West to East | पश्चिम से पूर्व West to East |
| 3. समय | 24 घंटे = 1 दिन | 365 दिन 6 घंटे = 1 वर्ष |
| 4. परिणाम | दिन-रात होते हैं | ऋतुएँ बदलती हैं |
Exam Trick: घूर्णन = Daily काम, परिक्रमण = Yearly काम
2. दिन-रात कैसे होते हैं? Day-Night
पृथ्वी गोल है और अपनी धुरी पर 23.5° झुकी हुई है.
नियम: पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन, जो हिस्सा पीछे होता है वहाँ रात.
Important Point: पृथ्वी पश्चिम से पूर्व घूमती है, इसलिए सूर्य पूर्व में उगता दिखता है. जापान को "उगते सूरज का देश" इसलिए कहते हैं.
3. ऋतु परिवर्तन कैसे होता है? Seasons
ऋतु बदलने के 2 कारण हैं:
- पृथ्वी का झुकाव: पृथ्वी 23.5° झुकी है
- परिक्रमण: सूर्य के चारों ओर घूमना
4 मुख्य तिथियाँ UPTET के लिए याद रखो:
| तिथि | नाम | क्या होता है? |
|---|---|---|
| 21 जून | कर्क संक्रांति | उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन, कर्क रेखा पर सूर्य सीधा |
| 22 दिसंबर | मकर संक्रांति | दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन, मकर रेखा पर सूर्य सीधा |
| 21 मार्च | वसंत विषुव | दिन-रात बराबर, भूमध्य रेखा पर सूर्य सीधा |
| 23 सितंबर | शरद विषुव | दिन-रात बराबर, भूमध्य रेखा पर सूर्य सीधा |
Trick: 21 JUne = Jयादा गर्मी = बड़ा दिन North में
22 DEcember = Decrease ठंड = बड़ा दिन South में
4. लीप वर्ष क्या है? Leap Year
पृथ्वी 365 दिन 6 घंटे में चक्कर लगाती है. हर साल 6 घंटे Extra बचते हैं.
4 साल में: 6 × 4 = 24 घंटे = 1 दिन Extra
इसलिए हर 4 साल में फरवरी 29 दिन की होती है. इसे लीप वर्ष कहते हैं.
नियम: जो साल 4 से भाग हो जाए वो लीप वर्ष. जैसे 2024, 2028
🎯 UPTET SST MCQ Test - Day 9
Q1. दिन-रात होने का मुख्य कारण क्या है?
Q2. 21 जून को सूर्य की किरणें कहाँ सीधी पड़ती हैं?
Q3. लीप वर्ष में फरवरी कितने दिन की होती है?
Day 10 SST कल आएगा: सौर मंडल + ग्रह
PDF चाहिए? Comment में "SST Day 9" लिखो 📚
👇 Day 8 SST पढ़ने के लिए यहाँ Click करें 👇
https://www.mybasiceducator.com/2026/06/sst-day-8-bharat-ki-nadiya-himalayan-peninsular-river-system-uptet.html
Tags: UPTET SST Notes, पृथ्वी की गतियाँ, दिन रात कैसे होते हैं, ऋतु परिवर्तन, CTET SST Paper, UPTET 2025, Geography Hindi, Leap Year

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें