UPTET 2026 SST: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 1885-1947 | 50 MCQ + Notes PDF


1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना - 1885

स्थापना: 28 दिसंबर 1885, बम्बई में
संस्थापक: ए.ओ. ह्यूम - एक रिटायर्ड अंग्रेज अफसर
पहले अध्यक्ष: व्योमेश चंद्र बनर्जी
उद्देश्य: शिक्षित भारतीयों और अंग्रेज सरकार के बीच दोस्ती कराना। शुरू में ये "सेफ्टी वाल्व" थी।



2. राष्ट्रीय आंदोलन के 3 चरण - UPTET के लिए सबसे जरूरी

चरण समय नेतृत्व तरीके
1. उदारवादी युग 1885-1905 दादाभाई नौरोजी, गोपाल कृष्ण गोखले प्रार्थना, याचिका, प्रस्ताव - "3P"
2. उग्रवादी युग 1905-1919 बाल, पाल, लाल - तिलक, बिपिन चंद्र, लाला लाजपत स्वदेशी, बहिष्कार, राष्ट्रीय शिक्षा
3. गांधी युग 1919-1947 महात्मा गांधी सत्याग्रह, असहयोग, सविनय अवज्ञा

3. महत्वपूर्ण आंदोलन - तारीख के साथ याद करो

  1. बंग-भंग आंदोलन 1905: लॉर्ड कर्जन ने बंगाल को तोड़ा। स्वदेशी आंदोलन शुरू।
  2. होम रूल आंदोलन 1916: तिलक और एनी बेसेंट। नारा - "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है"।
  3. असहयोग आंदोलन 1920-22: गांधी जी। चौरी-चौरा कांड के कारण वापस लिया।
  4. सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930: दांडी मार्च - 12 मार्च 1930। नमक कानून तोड़ा।
  5. भारत छोड़ो आंदोलन 1942: 8 अगस्त 1942। नारा - "करो या मरो"।

4. क्रांतिकारी गतिविधियाँ - पेपर में 2 सवाल पक्के

काकोरी कांड 1925: राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ, चंद्रशेखर आजाद। ट्रेन लूटी।
सांडर्स हत्याकांड 1928: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया।
सेंट्रल असेंबली बम कांड 1929: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त। नारा - "इंकलाब जिंदाबाद"।

5. 1947 तक की प्रमुख घटनाएँ

1. क्रिप्स मिशन 1942: फेल हुआ। कांग्रेस ने "भारत छोड़ो" शुरू किया।
2. कैबिनेट मिशन 1946: भारत के बंटवारे का प्लान दिया।
3. माउंटबेटन योजना 3 जून 1947: भारत-पाक बंटवारे को मंजूरी।
4. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद।

6. UPTET 2026 के लिए 10 सबसे जरूरी MCQ

Q1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?
A. 1880 B. 1885 C. 1890 D. 1905 उत्तर: B

Q2. "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" किसने कहा?
A. गांधी जी B. नेहरू C. बाल गंगाधर तिलक D. भगत सिंह उत्तर: C

Q3. दांडी मार्च कब शुरू हुआ?
A. 12 मार्च 1930 B. 15 अगस्त 1930 C. 26 जनवरी 1930 D. 8 अगस्त 1942 उत्तर: A

Q4. भारत छोड़ो आंदोलन का नारा क्या था?
A. इंकलाब जिंदाबाद B. वंदे मातरम C. करो या मरो D. जय हिंद उत्तर: C

Q5. काकोरी कांड के मुख्य नेता कौन थे?
A. भगत सिंह B. राम प्रसाद बिस्मिल C. सुभाष चंद्र बोस D. चंद्रशेखर आजाद उत्तर: B

Q6. असहयोग आंदोलन क्यों वापस लिया गया?
A. गांधी जी की गिरफ्तारी B. चौरी-चौरा कांड C. जालियाँवाला बाग D. बंग-भंग उत्तर: B

Q7. होम रूल आंदोलन किसने शुरू किया?
A. गांधी-नेहरू B. तिलक-एनी बेसेंट C. भगत सिंह D. पटेल उत्तर: B

Q8. भारत और पाकिस्तान का बंटवारा किस योजना के तहत हुआ?
A. क्रिप्स योजना B. कैबिनेट मिशन C. माउंटबेटन योजना D. वेवेल योजना उत्तर: C

Q9. उदारवादी नेता कौन थे?
A. तिलक B. गोपाल कृष्ण गोखले C. लाला लाजपत राय D. बिपिन चंद्र पाल उत्तर: B

Q10. "सेफ्टी वाल्व" का सिद्धांत किससे जुड़ा है?
A. कांग्रेस की स्थापना B. भारत छोड़ो आंदोलन C. असहयोग D. स्वदेशी उत्तर: A

50 MCQ + Timeline Chart PDF के लिए Telegram Join करें

नोट: ये टॉपिक Paper-1 CDP में "स्वतंत्रता आंदोलन और शिक्षा" और Paper-2 SST में डायरेक्ट आता है। तारीख और नारे रट लो।

टिप्पणियाँ