बल, गति और न्यूटन के नियम | UPTET CTET Science 2nd Paper Notes

बल, गति और ऊर्जा: न्यूटन के नियम आसान भाषा में | UPTET CTET Science 2nd Paper

UPTET CTET 2nd Paper में Science के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं. Class 8-9 की NCERT से बल और गति का अध्याय सबसे ज्यादा Important है. न्यूटन के 3 नियम से हर साल 2 सवाल Direct आते हैं. आज Day 10 में हम बल, गति, जड़त्व और ऊर्जा को Example + Trick से पढ़ेंगे.



बल क्या है? Force की परिभाषा आसान भाषा में

परिभाषा: बल वह बाहरी कारक है जो किसी वस्तु की स्थिर अवस्था या गति की अवस्था में परिवर्तन कर दे या करने की कोशिश करे.

आसान भाषा में: धक्का या खिंचाव को बल कहते हैं.

बल का मात्रक: न्यूटन N. 1 kg की वस्तु में 1 m/s² का त्वरण पैदा करने वाला बल = 1 न्यूटन

UPTET में पूछा था: बल का SI मात्रक क्या है? Ans: न्यूटन

बल के 4 प्रभाव - UPTET में 1 सवाल पक्का

बल लगाने से वस्तु पर ये 4 काम हो सकते हैं:

  1. 1. गति में बदलाव: रुकी हुई गेंद को किक मारो तो चल पड़ती है
  2. 2. दिशा में बदलाव: क्रिकेट में Ball को Bat से मारकर दिशा बदलते हैं
  3. 3. आकार में बदलाव: स्पंज को दबाओ तो चपटा हो जाता है
  4. 4. गति रोकना: चलती साइकिल में Brake लगाओ तो रुक जाती है

न्यूटन के गति के 3 नियम - सबसे Important Topic

CTET 2nd Paper में न्यूटन के नियम से 2 Questions पक्के आते हैं. तीनों नियम Example के साथ याद कर लो:

1. न्यूटन का पहला नियम - जड़त्व का नियम Law of Inertia

नियम: यदि कोई वस्तु विराम में है तो विराम में रहेगी, और यदि गति में है तो समान गति से सीधी रेखा में चलती रहेगी, जब तक उस पर कोई बाहरी बल न लगे.

आसान Trick: "जो जैसा है वैसा ही रहेगा" - अगर रुका है तो रुका रहेगा, चल रहा है तो चलता रहेगा.

Daily Life Example 3:

  1. चलती बस अचानक रुके तो हम आगे गिरते हैं - क्योंकि शरीर गति में था
  2. रुकी बस अचानक चले तो हम पीछे गिरते हैं - क्योंकि शरीर विराम में था
  3. पेड़ को हिलाने पर पके फल गिर जाते हैं - फल विराम में थे, डाल हिली

जड़त्व क्या है: वस्तु का अपने विराम या गति की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करना जड़त्व कहलाता है.

2. न्यूटन का दूसरा नियम - संवेग का नियम Law of Momentum

नियम: किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर उस पर लगने वाले बल के समानुपाती होती है.

Formula: F = ma. बल = द्रव्यमान × त्वरण

आसान भाषा में: जितना ज्यादा बल लगाओगे, उतनी तेजी से चीज चलेगी. और जितनी भारी चीज होगी, उसे चलाने में उतना ज्यादा बल लगेगा.

Example: खाली ठेले को धक्का देना आसान है, भरे ठेले को मुश्किल. क्योंकि द्रव्यमान m ज्यादा है तो बल F भी ज्यादा चाहिए.

UPTET 2022 में आया था: 2 kg की वस्तु में 5 m/s² का त्वरण पैदा करने के लिए कितना बल चाहिए?
Ans: F = ma = 2 × 5 = 10 न्यूटन

3. न्यूटन का तीसरा नियम - क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम

नियम: प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है.

Trick: "जैसी करनी वैसी भरनी" - जितने जोर से मारोगे, उतने जोर से लगेगी भी.

Daily Life Example 3:

  1. बंदूक चलाना: गोली आगे जाती है = क्रिया, बंदूक पीछे हटती है = प्रतिक्रिया
  2. नाव से कूदना: हम आगे कूदते हैं = क्रिया, नाव पीछे हटती है = प्रतिक्रिया
  3. रॉकेट: गैस नीचे निकलती है = क्रिया, रॉकेट ऊपर जाता है = प्रतिक्रिया

CTET Trick: क्रिया-प्रतिक्रिया हमेशा 2 अलग-अलग वस्तुओं पर लगते हैं, 1 पर नहीं.

ऊर्जा क्या है? गतिज और स्थितिज ऊर्जा का अंतर

परिभाषा: कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं. मात्रक: जूल J

ऊर्जा का प्रकार कब होती है? Formula Example
गतिज ऊर्जा KE गति के कारण KE = ½mv² चलती कार, बहता पानी
स्थितिज ऊर्जा PE स्थिति या आकार के कारण PE = mgh छत पर रखी ईंट, खिंचा हुआ धनुष

UPTET में पूछा था: बांध में रुके पानी में कौन सी ऊर्जा होती है? Ans: स्थितिज ऊर्जा, क्योंकि ऊंचाई पर है.

UPTET CTET Previous Year Questions - बल और गति

Q1. UPTET 2023: रॉकेट किस नियम पर काम करता है?
Ans: न्यूटन के तीसरे नियम - क्रिया-प्रतिक्रिया पर

Q2. CTET 2022: चलती बस में अचानक ब्रेक लगाने पर यात्री आगे क्यों गिरते हैं?
Ans: जड़त्व के कारण - न्यूटन का पहला नियम

Q3. UPTET 2021: 10 kg की वस्तु पर 50 N बल लगे तो त्वरण कितना होगा?
Ans: a = F/m = 50/10 = 5 m/s²

Q4. CTET 2020: खिंचे हुए धनुष में कौन सी ऊर्जा होती है?
Ans: स्थितिज ऊर्जा, आकार बदलने के कारण

Q5. UPTET 2019: बल का SI मात्रक क्या है?
Ans: न्यूटन N

3 Trick से न्यूटन के नियम याद करो - कभी नहीं भूलोगे

  1. पहला नियम Trick: "आराम से" - जो आराम में है आराम में रहेगा. Bus वाली Example याद रखो.
  2. दूसरा नियम Trick: "F = ma" - Force = मोटा आदमी. मोटे को चलाने में ज्यादा Force लगेगा.
  3. तीसरा नियम Trick: "ईंट का जवाब पत्थर" - जितनी जोर से मारोगे उतनी जोर से लगेगी. बंदूक वाली Example.

Free PDF Download - सम्पूर्ण Science Notes Class 8-9 NCERT

बल-गति, प्रकाश, ध्वनि, विद्युत, जीव विज्ञान सभी Topics के Notes एक PDF में दिए हैं. UPTET CTET 2nd Paper के लिए 100% Free है.

Click Here to Download Science PDF

इस PDF में आपको न्यूटन के नियमों के 25 Numerical भी मिलेंगे with Solution.

Science 2nd Paper के और Important Topics

UPTET CTET 2nd Paper में Science से 30 सवाल आते हैं. बल-गति के बाद ये Topics सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं:

Conclusion - Day 10 Science 2nd Paper Complete

दोस्तों, Science 2nd Paper में Numerical वाले सवाल 6-8 Marks के होते हैं. F=ma और KE-PE के Formula पक्के कर लो. न्यूटन के 3 नियम Example के साथ याद कर लो. Day 11 में हम "प्रकाश का परावर्तन" पढ़ेंगे जिसमें Diagram वाले सवाल आते हैं. तब तक इस Post को 2 बार पढ़ें और Free PDF Download कर लें.

अगर Post पसंद आई हो तो नीचे Comment करके बताएं और @mybasiceducator को Instagram पर Follow कर लें रोज़ की PDF के लिए.

टिप्पणियाँ